ePaper

बंगाल में बीजेपी को हराने के लिए करेंगे काम - कोलकाता में किसान रैली से पहले BKU नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान

Updated at : 11 Mar 2021 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में बीजेपी को हराने के लिए करेंगे काम - कोलकाता में किसान रैली से पहले BKU नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान

Rakesh Tikait work to defeat BJP in Bengal vidhan sabha election 2021 : भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने 13 मार्च को कोलकाता जाने का एलान करते हुए बुधवार को कहा कि वह किसानों से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर चर्चा करके भाजपा को पराजित करने का आह्वान करेंगे.

विज्ञापन

Bengal Election 2021 : भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने 13 मार्च को कोलकाता जाने का एलान करते हुए बुधवार को कहा कि वह किसानों से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर चर्चा करके भाजपा को पराजित करने का आह्वान करेंगे. हालांकि, वह किसी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करेंगे. श्री टिकैत ने सिकंदरपुर के चेतन किशोर मैदान में किसान महा पंचायत को संबोधित करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह 13 मार्च को कोलकाता जायेंगे और वहीं से निर्णायक संघर्ष का बिगुल फूकेंगे.

श्री टिकैत ने आरोप लगाया कि देश के किसान भाजपा की नीतियों से त्रस्त हैं. वह पश्चिम बंगाल के किसानों से चुनाव पर चर्चा करेंगे और भाजपा को हराने का आह्वान करेंगे. साथ ही कहा कि वह किसी भी दल के पक्ष में अपील या किसी का समर्थन बिल्कुल नहीं करेंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पश्चिम बंगाल में वोट मांगने नहीं जा रहे हैं.

यह पूछे जाने पर कि क्या वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे, उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं है. इसके पूर्व, टिकैत ने किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने किसी का नाम लिये बगैर कहा, ” दिल्ली से लुटेरों को भगाना है. वह आखिरी बादशाह साबित होगा. भाकियू नेता ने किसानों को ‘एक गांव, एक ट्रैक्टर और 15 आदमी’ का नारा दिया और कहा कि 10 दिन की तैयारी कर लें. किसी भी वक्त दिल्ली कूच करने के लिए आह्वान किया जा सकता है.

Also Read: Bengal Chunav 2021 : BJP के स्टार प्रचारकों में झारखंड के 3 पूर्व सीएम हुए शामिल, पार्टी के विजय अभियान में लगायेंगे पूरी ताकत

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola