ePaper

हेमंत सोरेन सरकार के काम से भाजपा भयभीत, गढ़वा में गरजे झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन

Updated at : 10 Feb 2024 4:17 PM (IST)
विज्ञापन
हेमंत सोरेन सरकार के काम से भाजपा भयभीत, गढ़वा में गरजे झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन

सीएम चंपाई सोरेन

चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा. सबको सम्मान मिलेगा. हमारी सरकार सबकी सेवा करेगी. हर धर्म के लोगों को मान-सम्मान के साथ जीने का झारखंड में अवसर मिलेगा.

विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शनिवार (10 फरवरी) को गढ़वा की धरती से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने ऐसे-ऐसे काम कर दिए हैं कि भाजपा भयभीत है. इसलिए उसने हेमंत बाबू को केंद्रीय एजेंसी की मदद से झूठे केस में फंसाया और जेल भेज दिया.

गढ़वा के लोगों को मिला अबुआ आवास

गढ़वा में अबुआ आवास योजना स्वीकृति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा. सबको सम्मान मिलेगा. हमारी सरकार सबकी सेवा करेगी. हर धर्म के लोगों को मान-सम्मान के साथ जीने का झारखंड में अवसर मिलेगा. किसी के साथ ऊंच-नीच का भेदभाव नहीं होगा. गांव से ही हमारी सरकार चलेगी. गांव और शहर की खाई को मिटा देंगे. हम सब भाई-भाई हैं.

Also Read: चंपाई सोरेन ने दी 456.6 करोड़ की पलामू पाईपलाइन सिंचाई योजना की सौगात, बोले- आदर्श झारखंड बनाएंगे

झारखंड को बेहतर प्रदेश बनाएंगे : चंपाई सोरेन

चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड को हम एक बेहतर प्रदेश बनाएंगे. सबको शिक्षा मिलेगा, सबको चिकित्सा की सुविधा मिलेगी और सबको रोजगार मिलेगा. हम ऐसा प्रदेश बनाएंगे, जिसमें कोई भेदभाव नहीं होगा. उन्होंने कहा कि आज हमने पलामू में पलामू पाईपलाइन सिंचाई योजना का शिलान्यास किया. इससे किसानों के खेतों तक पानी पहुंचेगा. 12 महीने खेतों को पानी मिलेगा, तो उपज बढ़ेगी. किसान समृद्ध होंगे. इसी सोच के साथ हेमंत बाबू ने इस योजना की कल्पना की थी. ऐसी ही योजना संताल परगना और कोल्हान के लिए भी शुरू की जाएगी.

undefined

झारखंड के युवाओं को नौकरी के लिए नहीं जाना होगा बाहर

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली सरकार ने नियम बना दिया है कि झारखंड के युवाओं को झारखंड में ही नौकरी मिलेगी. झारखंड में हजारों कंपनियां हैं. उन कंपनियों में स्थानीय लोगों को रोजगार देने का कानून हेमंत बाबू की सरकार ने बना दिया. अब हमारे राज्य के युवाओं को नौकरी करने के लिए कहीं और नहीं जाना होगा. बच्चों की पढ़ाई के लिए हमारी सरकार ने मॉडल स्कूल बनाए हैं. उच्च शिक्षा के लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की है.

Also Read: कोल्हान को ‘अबुआ आवास योजना’ की सौगात, अफसरों से बोले चंपाई सोरेन- गरीबों के साथ न हो अन्याय

झारखंड के साथ केंद्र ने किया धोखा

चंपाई सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड के साथ अन्याय किया. धोखा किया. आठ लाख पीएम आवास की सूची बनी, लेकिन आवास के पैसे नहीं मिले. बार-बार हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से आग्रह किया, लेकिन पैसे नहीं मिले. इसके बाद हेमंत बाबू ने अबुआ आवास योजना की परिकल्पना की. हम 20 लाख परिवारों को अबुआ आवास योजना देंगे. वर्ष 2027 तक झारखंड में सबके पास अपना पक्का मकान होगा.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola