प्रेम प्रसंग मामले में नवादा के युवक की शेखपुरा में पीट-पीटकर हत्या, एक जख्मी, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शेखपुरा: प्रेम प्रसंग के मामले में शेखपुरा के मेहुश थाना अंतर्गत माफो गांव अपने रिश्तेदार के घर पहुंचे एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक नवादा के कोचगांव निवासी स्वर्गीय लखन सिंह के पुत्र 25 वर्षीय हीरा सिंह बताए जाते हैं. जबकि उसका दूसरा साथी जान बचाकर भागने में सफल हो गया.

विज्ञापन

शेखपुरा: प्रेम प्रसंग के मामले में शेखपुरा के मेहुश थाना अंतर्गत माफो गांव अपने रिश्तेदार के घर पहुंचे एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक नवादा के कोचगांव निवासी स्वर्गीय लखन सिंह के पुत्र 25 वर्षीय हीरा सिंह  बताए जाते हैं. जबकि उसका दूसरा साथी जान बचाकर भागने में सफल हो गया.

विज्ञापन

जान बचाकर भागने वाले को जख्मी अवस्था में सदर अस्पताल शेखपुरा में कराया भर्ती

घटना में जान बचाकर भागने वाले साथी कोचगांव के स्वर्गीय रणधीर सिंह के पुत्र अविनाश कुमार को जख्मी अवस्था में सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद मृतक के भाई व नवादा के कोचगांव निवासी धर्मेंद्र सिंह ने मेहुश थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

Also Read: Coronavirus in Bihar, Lockdown Live Updates : बिहार में रिकवरी रेट 78.05 प्रतिशत,
कोरोना संक्रमितों की दर घटकर हुई 2.19 प्रतिशत, मिले 2461 नए कोरोना पॉजिटिव मामले…

प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

दर्ज प्राथमिकी में माफो गांव निवासी नवीन शर्मा, लाली कुमार उर्फ लाल सिंह,किट्टू कुमार,संतोष सिंह, सुरेंद्र सिंह का बड़ा पुत्र एवं कैथवा गांव के रणधीर सिंह समेत अन्य लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. मेहुश थानाध्यक्ष लीलाधर झा ने बताया कि हत्या से जुड़ा यह मामला प्रेम प्रसंग का है.

ईट पत्थर और लाठी से कुचल कर घटना को अंजाम दिया

घटना के दौरान परिवार के लोगों ने ईट पत्थर और लाठी से कुचल कर घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद सभी अभियुक्त मौके से फरार हो गए. इधर पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन