Bihar News: मंदार के पापहरणी सरोवर में स्नान करने आया परिवार, नहाने के दौरान दो लोगों की डूबने से मौत

Updated at : 25 Jun 2022 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: मंदार के पापहरणी सरोवर में स्नान करने आया परिवार, नहाने के दौरान दो लोगों की डूबने से मौत

Bihar News: बिहार के बांका जिला अंतर्गत बौंसी स्थित मंदार के पापहरणी सरोवर में डूबने से दो लोगों की मौत हो गयी. दोनों रिश्ते में फूफा और भतीजा लगते हैं. अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया.

विज्ञापन

बांका जिले के बौंसी स्थित मंदार के पापहरणी सरोवर में नहाने के दौरान डूबने से दो लोगों की मौत हो गयी है. मृतक आपस में फूफा और भतीजा हैं. दोनों की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना शनिवार दोपहर की है. एक दूसरे को बचाने के प्रयास में वो सफल नहीं हुए और मौत हो गयी. परिजनों में कोहराम मचा है.

जानकारी के अनुसार, बांका थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव निवासी 35 वर्षीय शिव कुमार पंडित अपनी पत्नी झालो देवी , बाराहाट थाना क्षेत्र के भंगा गांव में रहने वाले अपने साला सोहनलाल पंडित और उनकी पुत्री सुनीता, पुत्र आशीष व अन्य लोगों के साथ पापहरणी सरोवर स्नान करने आए थे.

बताया जाता है कि फट्टा महादेव मंदिर के घाट समीप स्नान के दौरान सीढ़ी से नीचे उतरने के क्रम में शिव कुमार पंडित और बाराहाट थाना क्षेत्र के भंगा गांव निवासी सोहनलाल पंडित का 17 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार डूबने लगे. मालूम हो कि सीढ़ी के बाद अचानक पानी गहरा होने की वजह से दोनों डूबने लगे थे. हालांकि दोनों ने एक दूसरे को बचाने का भरसक प्रयास किया,लेकिन पानी गहरा होने की वजह से डूबने के कारण दोनों की मौत हो गयी.

Also Read: Bihar: बांका में प्रसव पीड़िता की बंध्याकरण के बाद मौत, डॉक्टर के रेफर करने पर परिजनों ने किया हंगामा

परिजन जब तक मामला को समझ पाते तब तक मौत हो चुकी थी. स्थानीय लोगों के प्रयास से करीब एक घंटे के बाद दोनों के शव को बाहर निकाला गया. सूचना मिलने पर बाराहाट अस्पताल के एंबुलेंस के जरिए दोनों के शव को जांच पड़ताल के लिए बाराहाट ले जाया गया. बाराहाट अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर निलांबर निलय ने मौत की पुष्टि कर दी.

घटना के बाद भारी संख्या में लोगों की भीड़ सरोवर समीप उमड़ गई. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. मृतका की पत्नी झालो देवी के साथ-साथ मृतक आशीष की बहन सुनीता, चाची गीता देवी व अन्य के मुंह से एक ही बात निकल रही थी कि आखिरकार कहां चूक हो गई और किस गुनाह की सजा भगवान ने उन्हें दी है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन