Bihar BEd CET 2023 Admit Card: बिहार सीईटी बी.एड 2023 के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Mar 2023 7:05 PM
Bihar BEd CET 2023 Admit Card: कल यानी कि 30 मार्च, 2023 को बिहार बीएड 2023 सीईटी एडमिट कार्ड जारी होने वाला है. बिहार बीएड के एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed.lnmu.in पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड किया जा सकता है.
Bihar BEd CET 2023 Admit Card: बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों के लिए खास खबर है. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा कल यानी कि 30 मार्च, 2023 को बिहार बीएड 2023 सीईटी एडमिट कार्ड जारी करेगा.बिहार बीएड के एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. एक बार जारी होने के बाद जो उम्मीदवार बिहार बीएड में प्रवेश के लिए परीक्षा में शामिल होंगे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed.lnmu.in पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं.
ऐसे करें बिहार बीएड के एडमिट कार्ड डाउनलोड
बिहार सीईटी बीएड की आधिकारिक साइट biharcetbed-lnmu.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध बिहार सीईटी बीएड 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें.
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
करीब 1,84,233 उम्मीदवारों ने किया है आवेदन
इस बार राज्य भर में दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-BEd-2023) के लिए कुल 1,84,233 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है.
8 अप्रैल को होगी परीक्षा
बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 अप्रैल, 2023 को किया जाएगा. यह एग्जाम सिंगल शिफ्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा. वहीं, उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स को फॉलो करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










