Bihar Board 10th Result: जल्द जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, SMS से ऐसे चेक करें परिणाम
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Mar 2023 8:53 AM
Bihar Board 10th Result 2023, BSEB Matric Result 2023, bihar board matric ka result kab aayega: जल्द ही बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी हो सकता है. बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च को जारी कर दिया गया है.
Bihar Board 10th Result 2023, BSEB Matric Result 2023:, bihar board matric ka result kab aayega: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट हम लेकर आए हैं जल्द ही बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी हो सकता है. बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च को जारी कर दिया गया है. जिन छात्रों ने इस साल बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे.
कई बार रिजल्ट घोषित होने के बाद साइट क्रैश होने की संभावना बनी रहती है. ऐसे में स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर SMS और UMANG ऐप के जरीए भी अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं.
बिहार बोर्ड की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं
होम पेज पर उपलब्ध बिहार 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें
छात्रों को अगर एक वेबसाइट से अपना परिणाम चेक करने में समस्या आ रही है तो वे अपना परिणाम नीचे दिए गए विभिन्न वेबसाइट के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं.
biharboardonline.com
biharboard.online.in
biharboardonline.bihar.gov.in
secondary.biharboardonline.com
biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
Matric Result के लिंक पर क्लिक करें.
रोल नंबर और रोल कोड डालें.
कैप्चा कोड डालकर व्यू के बटन पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा.
भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट लें
बीते साल बीएसईबी बिहार बोर्ड द्वारा अब मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं के परिणाम सप्ताह भर में घोषित किए जाने की संभावना है. इसके अन्य विषयों के रिजल्ट के साथ जोड़कर त्वरित प्रक्रिया से अंतिम मार्कशीट तैयार कर ली गई है. बीएसईबी द्वारा बीते साल 31 मार्च और 2021 में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 05 अप्रैल को जारी किए गए थे.
बिहार बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2023 में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्रों को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर कब्जा करने वाले को 75,000 रुपये का नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










