Bihar Board 10th 12th Result Date 2023: परीक्षाएं खत्म, इस दिन से चेक होंगी कॉपियां, जानें कब आयेगा रिजल्ट

Bihar Board 10th 12th Result Date 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा बीएसईबी कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट मार्च 2023 खत्म होने से पहले जारी कर दिए जाने उम्मीद है. उम्मीदवार जो बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक साइट पर देख सकते हैं.
Bihar Board 10th 12th Result Date 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा बीएसईबी कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट मार्च 2023 खत्म होने से पहले जारी कर दिए जाने उम्मीद है. उम्मीदवार जो बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.com पर देख सकते हैं.
एक रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड के अध्यक्ष, आनंद किशोर ने प्रेस मीट में बोलते हुए सूचित किया है कि बीएसईबी कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की मूल्यांकन प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू होगी और 5 मार्च को समाप्त होगी, जबकि बिहार बोर्ड कक्षा 10 की मूल्यांकन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी और 12 मार्च 2023 को समाप्त होगी. उन्होंने आगे कहा कि राज्य में होली की छुट्टियों के दौरान मूल्यांकन प्रक्रिया नहीं कराई जाएगी.
बीएसईबी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित की गई थी और कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी. कुल 69,44,777 कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा और 96,63,774 कक्षा 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा. 12वीं और 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए कुल 123 और 172 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




