ePaper

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar : किसके सफर पर लगेगा ब्रेक, फैसला करेंगे फ्रेशर्स

Updated at : 18 Oct 2020 4:50 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar : किसके सफर पर लगेगा ब्रेक, फैसला करेंगे फ्रेशर्स

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar : बिग बॉस 14 में आज वीकेंड का वार प्रसारित होने वाला है. आज इस शो का कोई सदस्य बेघर होने वाला है. आपको बता दें शो के नए प्रोमो में घर में मौजूद सारे फ्रेशर को नॉमिनेटेड सदस्यों को घर से बेघर होने का अधिकार मिलेगा.आपको बता दें कल जारी हुए एक प्रोमो में सलमान खान घर की फ्रेशर सदस्य रुबीना को डांटते और घर से बाहर कहते नजर आ रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर एक बार फिर से फैंस रुबीना दिलाइक के सपोर्ट में उतर आए हैं. फैंस का मानना है कि रुबीना दिलाइक अपनी जगह बिल्कुल सही है.

घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए ये सदस्य

आपको बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 5 सदस्य नॉमिनेट हुए हैं जिनमें जान कुमार सानू, अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक, शहजाद देओल और जैस्मिन भसीन का नाम है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, जान कुमार सानू और अभिनव शुक्ला डेंजर ज़ोन में हैं और अगर इस हफ्ते डबल इविक्शन हुआ तो यही दो सदस्य बेघर हो सकते हैं.

https://www.instagram.com/p/CGeRxRQgzBM/?utm_source=ig_embed

पिछले हफ्ते तूफानी सीनियर्स ने किया था सारा गुरपाल को घर से बेघर

बीते सोमवार को घर में तूफानी सीनियर्स के तौर पर मौजूद सिद्धार्थ शुक्ला, हीना खान और गौहर खान ने फैसला लिया कि सारा गुरपाल और लोगों से कम एफर्ट लगा रही हैं, और इसलिए उन्हें शो से बाहर होना पड़ा. सारा के घर से बेघर होने के बाद सीनियर्स के इस फैसले पर फैंस नाराज दिखे. सोशल मीडिया पर फैंस उनपर भड़क गए और तीनों को तूफानी सीनीयर्स को बायस्ड बताया.

घर में दोबारा आ सकती हैं सारा गुरपाल

अब खबर आ रही है कि शो के मेकर्स सारा को शो में दोबारा से लाने की बात सोच रहे हैं. ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो घर से बाहर होने के बाद एक बार फिर से सारा गुरपाल शो का हिस्सा बन सकती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि जल्द ही सारा गुरपाल ‘बिग बॉस 14’ के घर में एंट्री मारने वाली हैं. इविक्शन के कुछ दिन बाद सारा गुरपाल फिर से ‘बिग बॉस 14’ के घर में पहुंचेंगी.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola