ePaper

छूट पर लूट...! मारुति की 6 सस्ती कारों पर 62,000 रुपये तक भारी डिस्काउंट

Updated at : 06 Feb 2024 5:05 PM (IST)
विज्ञापन
छूट पर लूट...! मारुति की 6 सस्ती कारों पर 62,000 रुपये तक भारी डिस्काउंट

भारत की किफायती कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की ओर से ग्राहकों को मॉडलों की खरीद पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. कंपनी की ओर से फरवरी 2024 में सस्ती कारों पर करीब 62,000 रुपये तक का भारी डिस्काउंट, एक्सचजेंज ऑफर और कई लाभ दिए जा रहे हैं.

विज्ञापन

Maruti Cars Discount: अगर आप सस्ती कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जरा ठहरिए. बिना सोचे समझे सीधा किसी कार की डीलरशिप पर सौदा करने मत चले जाइएगा. फरवरी के महीने में कार कंपनियां अपने मॉडल पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं. मारुति सुजुकी भारत में आम आदमी को किफायती कार उपलब्ध कराती है. यह कंपनी भी फरवरी 2024 के दौरान अपनी 6 सस्ती कारों की खरीद पर ग्राहकों को 62,000 रुपये तक की छूट दे रही है. मारुति देश में 4 लाख रुपये से लेकर 40 लाख रुपये तक की कार बेचती है. आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 पर 62,000 रुपये तक की छूट
undefined

भारत के एक्स-शोरूम में मारुति सुजुकी ऑल्टो की कीमत 3.99 लाख से शुरू होती है, जो 5.96 लाख रुपये तक जाती है. कंपनी की ओर से मारुति ऑल्टो के10 के सभी पेट्रोल वेरिएंट पर कुल 62,000 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है. इसमें 40,000 रुपये तक की नकदी छूट शामिल है. इसके अलावा, इस कार पर कंपनी की ओर से करीब 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 7,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. इस बीच, सीएनजी वेरिएंट पर 40,000 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है, जिसमें 18,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 का एक्सचेंज बोनस और 7,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है. ऑल्टो के10 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन में आती है, जो पेट्रोल पर चलने पर 67एचपी और 89एनएम का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. यह इंजन या तो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स से जुड़ा है. एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट में ऑल्टो के10 का मुकाबला रेनॉल्ट क्विड से है.

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो पर 61,000 रुपये तक का फायदा
undefined

एक्स-शोरूम में मारुति सुजुकी एस-प्रेसो की कीमत करीब 4.26 लाख से शुरू होती है, जो 6.11 लाख तक जाती है. कंपनी की ओर से इस कार की खरीद पर 61,000 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है. इसके पेट्रोल वेरिएंट पर 40,000 रुपये तक की नकद छूट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 6,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है. इस बीच, सीएनजी वेरिएंट पर कुल 39,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है, जिसमें 18,000 रुपये तक की नकद छूट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 6,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है. मारुति एस-प्रेसो ऑल्टो के10 की तरह ही 67एचपी 1.0-लीटर इंजन में आती है, जो 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी गियरबॉक्स के साथ जुड़ा है.

मारुति सुजुकी वैगन आर पर 61,000 रुपये तक का डिस्काउंट
undefined

एक्स-शोरूम में मारुति सुजुकी वैगन आर की कीमत करीब 5.54 लाख से शुरू होती है, जो 8.50 लाख रुपये तक जाती है. कंपनी की ओर से मारुति वैगन आर के पेट्रोल-एएमटी वेरिएंट पर कुल 61,000 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है. इसमें 40,000 रुपये तक की नकद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 6,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है. मैनुअल वेरिएंट पर कुल 56,000 रुपये तक की छूट ऑफर पर है. इसमें 30,000 रुपये तक की नकद छूट, 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 6,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट बोनस शामिल है. एस-प्रेसो और ऑल्टो के10 की तरह ही 1.0-लीटर इंजन द्वारा संचालित सीएनजी वेरिएंट पर समान ऑफर ब्रेक-अप के साथ 36,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है. मारुति सुजुकी वैगन आर या तो 67 एचपी या फिर 90 एचपी 1.0-लीटर या 1.2-लीटर यूनिट इंजन द्वारा संचालित है. इन दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स से जुड़े हैं.

Also Read: CNG कार में LPG के इस्तेमाल से धधक उठेगी गाड़ी! माइलेज घटेगा और इंजन हो सकता है सीज मारुति सुजुकी सेलेरियो पर 61,000 रुपये की छूट
undefined

एक्स-शोरूम में मारुति सुजुकी सेलेरियो की कीमत करीब 5.36 लाख से शुरू होती है, जो 7.10 लाख रुपये तक जाती है. कंपनी की ओर से इसके सभी पेट्रोल वेरिएंट्स पर 61,000 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है. इसमें एस-प्रेसो और वैगन आर की तरह ही समान ऑफर शामिल हैं. हालांकि, सीएनजी वेरिएंट पर कुल 39,000 रुपये तक की छूट मिलती है. यह कार 67 एचपी पावर वाले 1.0-लीटर इंजन द्वारा संचालित है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी के साथ जोड़ा गया है.

Also Read: चांदी की रोल्स रॉयस से चलते थे भरतपुर के महाराजा, शादी में रजवाड़ों को देते थे उधार मारुति सुजुकी स्विफ्ट पर 42,000 रुपये तक का फायदा
undefined

एक्स-शोरूम में मारुति सुजुकी स्विफ्ट की कीमत करीब 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 9.03 लाख तक जाती है. फरवरी 2024 में इस कार की खरीद पर करीब 42,000 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है. इसमें 15,000 रुपये तक का नकद छूट, 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 7,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है. सीएनजी वेरिएंट पर 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 7,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस मिल रहा है, लेकिन ऑफर पर कोई नकद छूट नहीं है. यह कार 90 एचपी पावर वाले 1.2-लीटर इंजन द्वारा संचालित है, जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या एएमटी गियरबॉक्स से जुड़ा है.

Also Read: किलर लुक में आ रही Toyota की 7 सीटर नई हाइराइडर, मारुति की फैसिलिटी में हो रही तैयार मारुति सुजुकी डिजायर पर 37,000 रुपये तक का लाभ
undefined

एक्स-शोरूम में मारुति सुजुकी डिजायर की कीमत 6.57 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 9.39 लाख रुपये तक जाती है. इस कार की खरीद पर कंपनी की ओर से करीब 37,000 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है. इसमें 15,000 रुपये तक की नकद छूट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 7,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है. यह कार स्विफ्ट की ही तरह 90 एचपी पावर वाले 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है, जो 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी गियरबॉक्स से जुड़ा है.

Also Read: वेलोसिटी वेरिएंट में आ गई मारुति की मॉस्ट पॉपुलर कार, 43,000 रुपये की एक्सेसरीज फ्री
विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola