छत्तीसगढ़ में वोटिंग के बीच डॉ रमन सिंह का भूपेश बघेल पर वार- 5 साल में वादे पूरे नहीं किए, नए वादे क्यों

गीता और गंगाजल हाथ में लेकर कसम खाने वाले भूपेश बघेल से आज पूछा जा रहा है कि आपकी शराबबंदी के वादे का क्या हुआ. आपने पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था. छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी तो नहीं हुई, लेकिन आपने घर-घर शराब पहुंचा दिया.
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सीनियर लीडर और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए उनसे सवाल पूछा है. साथ ही कहा है कि कांग्रेस और भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ में जनाक्रोश है. शुक्रवार (17 नवंबर) को डॉ रमन ने कहा कि कांग्रेस और भूपेश बघेल ने वर्ष 2018 में जनता से कई वादे किए थे. वे वादे आज भी अधूरे हैं. पांच साल में जब उन्होंने अपने वादे पूरे नहीं किए, तो अब नए वादे क्यों. बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस ने जनघोषणा पत्र में जो वादे किए गए थे, आज भी अधूरे हैं. गीता और गंगाजल हाथ में लेकर कसम खाने वाले भूपेश बघेल से आज पूछा जा रहा है कि आपकी शराबबंदी के वादे का क्या हुआ. आपने पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था. छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी तो नहीं हुई, लेकिन आपने घर-घर शराब पहुंचा दिया. डॉ सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल ने 10 लाख नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी. पांच साल निकल गए. युवा आज भी बेरोजगार घूम रहा है. किसी को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला. उन्होंने तीसरा वादा विकास का किया था. कहा था कि उनकी सरकार बनी, तो छत्तीसगढ़ में विकास के काम होंगे.
न कर्मचारी स्थायी हुए, न महिलाओं को 500 रुपए मिले
इतना ही नहीं, दो लाख से ज्यादा अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का वादा भी भूपेश बघेल ने किया था. उन्होंने दो साल का बोनस देने की भी बात कही थी. महिलाओं से कहा था कि उन्हें 500 रुपए देंगे. कांग्रेस और भूपेश बघेल के इतने वादे आज भी अधूरे हैं. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी उनसे पूछ रही है कि वर्ष 2018 में किए गए वादों को पूरा नहीं किया. अब नए वादे क्यों? डॉ रमन सिंह ने कहा है कि हम देख रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में अंडरकरंट है. मैं लोगों से अपील करता हूं कि मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने आक्रोश का इजहार अपने वोट से करें.
छत्तीसगढ़ में अंडरकरंट, बीजेपी की बनेगी सरकार : डॉ रमन सिंह
टछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक पत्रकार के सवाल के जवाब में रमन सिंह ने कहा कि अब तक हमें जो समाचार मिले हैं, उसके मुताबिक 20-23 फीसदी वोटिंग हो चुकी है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अभी भी बड़ी संख्या में लोग मतदान करने के लिए बूथ के बाहर कतार में खड़े हैं. इनमें महिलाओं की कतार ज्यादा लंबी है. निश्चित तौर पर इन महिलाओं का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा, क्योंकि कांग्रेस ने वादे करके उसे पूरे नहीं किए. महिलाओं को एक बार ठगा था, एक बार फिर ठगने की कोशिश कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ की माता-बहनों ने भूपेश बघेल के पांच साल का कार्यकाल देख लिया है. अब वह अपनी पसंद की सरकार चुनेंगी, ऐसा मेरा विश्वास है.
भूपेश बघेल का दावा- छत्तीसगढ़ की जनता को सिर्फ कांग्रेस पर भरोसा
उधर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सभी तरफ से अच्छी खबरें आ रहीं हैं. लोग शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कर रहे हैं. जो लोग घरों से नहीं निकले हैं, उनसे भी अपील है कि वे मतदान करने अवश्य जाएं. उन्होंने कहा कि गांव से लेकर शहर तक एकतरफा माहौल है. कांग्रेस पर भरोसा है. जनता कांग्रेस की गारंटी पर भरोसा करती है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




