OTT पर मौजूद इन पुरानी कॉमेडी फिल्मों को आज तक कोई नहीं दे पाया टक्कर, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Updated:
विज्ञापन
OTT पर मौजूद इन पुरानी कॉमेडी फिल्मों को आज तक कोई नहीं दे पाया टक्कर, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

अगर आप अपने लाइफ में बोर हो चुके हैं और काफी परेशान है, तो घर आकर कुछ कॉमेडी फिल्मों को एंजॉय कर सकते हैं. हेरा फेरी से लेकर भूल भुलैया तक कुछ ऐसी बेहतरीन फिल्में है, जो आपके मूड को लाइट कर सकती है.

विज्ञापन
undefined

अगर आप रोमांटिक या हॉरर फिल्में देखकर बोर हो चुके हैं और इस हफ्ते घर पर रहकर अपने मूड को लाइट करने के लिए कुछ बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों को एंजॉय करना चाहते हैं तो हेरा फेरी से लेकर भूल भुलैया तक कुछ बेहतरीन पुरानी कॉमेडी फिल्में देख सकते हैं.

undefined

हेरा फेरी

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर हेरा फेरी 24 साल पहले आई एक ऐसी फिल्म है जिसका क्रेज आज भी बरकरार है. इस फिल्म की कॉमिक टाइमिंग और डायलॉग्स इतने कमाल के हैं कि लोग कितने बार भी देख लें, अपनी हंसी नहीं रोक पाते. इसे आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं.

undefined

हंगामा

2023 में रिलीज हुई अक्षय खन्ना, आफताब शिवदासानी और रिमी सेन स्टारर हंगामा एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्म थी, जिसके गानें और फनी डायलॉग्स आज भी लोगों के दिमाग में है. इसे आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं.

undefined

भूल भुलैया

अक्षय कुमार, राजपाल यादव, विद्या बालन स्टारर भूल भुलैया अब तक की सबसे बेहतरीन हॉरर कॉमेडी फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में विद्या बालन की बेहतरीन एक्टिंग ने लोगों के दिलों पर एक बड़ा इंपैक्ट बनाया था. इसे आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Also Read: The Kerela Story से लेकर Fighter तक, OTT पर रिलीज हो रही हैं ये फिल्में, अभी नोट कर लें डेट-टाइम
undefined

चुप चुप के

करीना कपूर और शाहिद कपूर स्टारर चुप चुप के एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो साल 2006 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में शाहिद और करीना के अलावा परेश रावल, नेहा धूपिया, सुनील शेट्टी, राजपाल यादव, शक्ति कपूर, ओम पुरी और अनुपम खेर जैसे बेहतरीन कलाकार भी मौजूद हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Also Read: Horror Web Series: रोंगटे खड़े कर देंगी ये 8 हॉरर वेब सीरीज, OTT पर अभी करें एंजॉय
undefined

हलचल

2004 में आई फिल्म हलचल एक शानदार कॉमेडी मूवी है जिसमें अक्षय खन्ना संजय दत्त और करीना कपूर लीड रोल में मौजूद हैं. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

undefined

मुझसे शादी करोगी

सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा स्टारर मुझसे शादी करोगी डेविड धवन की निर्देशित एक रोमांटिक लव स्टोरी है. ये मूवी एक बेहतरीन हिट रही थी, इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

undefined

अजब प्रेम की गजब कहानी

2009 में रिलीज हुई रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ स्टारर अजब प्रेम की गजब कहानी एक रोमांटिक कॉमेडी थी जिसमें रणबीर ने प्रेम नामक लड़के के किरदार को निभाया था जो अपने प्यार को पाने के लिए लाखों मुश्किलों से गुजरता है. इसे आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

undefined

3 इडियट्स

साल 2009 में आई आमिर खान, शरमन जोशी, करीना कपूर और आर माधवन स्टारर 3 इडियट्स अब तक की सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से एक है. फिल्म तीन दोस्तों पर आधारित है जो कॉलेज में मिलते हैं. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 400 करोड़ की कमाई की थी. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

रिपोर्ट- पुष्पांजलि

Also Read: The Family Man 3 OTT: थाम लीजिए दिल, मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन 3 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज! जान लें डेट
विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola