खेसारी लाल यादव को You Tube ने दी बड़ी खुशखबरी, भोजपुरी के लिए भी है जश्न का दिन, जानें क्या है मामला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2022 12:32 AM

विज्ञापन

Bhojpuri: यू-ट्यूब ने साल 2022 में भारत के टॉप 10 गानों की सूची जारी कर दी. हैरत और दुख की बात यह है कि टॉप-10 की सूची में हिन्दी सिनेमा का एक भी गाना नहीं है. लेकिन आश्चर्य और खुशी की बात यह कि यू-ट्यूब ने जो टॉप-10 सांग का लिस्ट जारी किया है. उसमें भोजपुरी के एक नहीं बल्कि दो-दो गानें हैं.

विज्ञापन

Bhojpuri: साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो गया है. ऐसे में यह समय आ गया है कि पूरे साल क्या किया गया. हमने साल भर में क्या खोया और क्या पाया. इन सब की बीच यू-ट्यूब ने साल 2022 में भारत के टॉप 10 गानों की सूची जारी कर दी. हैरत और दुख की बात यह है कि टॉप-10 की सूची में हिन्दी सिनेमा का एक भी गाना नहीं है. लेकिन आश्चर्य और खुशी की बात यह कि यू-ट्यूब ने जो टॉप-10 सांग का लिस्ट जारी किया है. उसमें भोजपुरी के एक नहीं बल्कि दो-दो गानें हैं. वो भी ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का.

टॉप 10 गानों में दो गाने भोजपुरी के

वीडियोज देखने के लिए आमतौर पर लोगों की सबसे पहली पसंद YouTube रहती है. गाने सुनने हों, फिल्में देखने हों, न्यूज जानना हो या फिर कोई टिप्स. लगभग हर तरह के वीडियोज देखने के लिए लोग यू-ट्यूब का ही रूख करते हैं. साल के आखिरी माह दिसंबर में यू-ट्यूब इंडिया ने जो लिस्ट जारी किया है. उसे देखकर यह प्रतित होता है कि बिना ओरिजिनल गाने बनाए हिंदी सिनेमा का बेड़ा पार होने वाला नहीं है. सोमवार को जारी साल 2022 के टॉप यूट्यूब वीडियोज की म्यूजिक वीडियोज कैटेगरी में एक भी गाना हिंदी फिल्मों का नहीं है. टॉप 10 गानों में से चार गाने फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ के हैं. इन टॉप 10 गानों में दो गाने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के भी शामिल हैं.

Also Read: पवन सिंह और खेसारी लाल यादव फिर से हो रहे हैं एक ! दुश्मनी भूलकर इस मामले को लेकर एक साथ आये दोनों एक्टर
5वें और 10वें नंबर पर है खेसारी लाल यादव का गाना

बता दें कि सोमवार को यू-ट्यूब इंडिया ने जो साल 2022 के टॉप-10 गानों की सूची जारी की है. उसमें हिंदी सिनेमा का एक भी गाना नहीं है. लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि इस लिस्ट में पांचवें और दसवें नंबर पर भोजपुरी का दो गाना है. ये दोनों गानें भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के हैं. साल 2022 के टॉप म्यूजिक वीडियोज में खेसारी का गाना ‘ले ले आई कोका कोला’ और पांचवे नंबर पर और खेसारी लाल यादव का ही दूसरा गाना नथुनिया 10वें नंबर पर है.

You Tube की ओर से जारी टॉप-10 सांग का लिस्ट देखें

  • 1. श्रीवल्ली – पुष्पा फिल्म, स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना. इस गाने के गायक हैं जावेद अली

  • 2. अरेबिक कुथु. हालामिथि हबीबो लिरिक वीडियो. बीस्ट. दलपति विजय. सन पिक्चर्स. नेलसन. अनिरुद्ध

  • 3. पुष्पा: सामी सामी, फुल वीडियो सांग, स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना. गायिका सुनिधि. संगितकार- डीएसपी, सुकुमार

  • 4. कच्च बादम सॉन्ग. गायक भुबन बद्याकर. कच्चा बादाम- सॉन्ग रीमिक्स

  • 5. ले ले आई कोका कोला. भोजपुरी गाना. गायक खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज

  • 6. ऊ बोलेगा या ऊ ऊ बोलेगा फीचरिंग समांथा (फुल वीडियो) फिल्म पुष्पा, स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका

  • 7. ऊ अंटावा मावा, ऊ ऊ अंटावा फुल वीडियो सॉन्ग. पुष्पा सॉन्ग्स, स्टार अल्लू अर्जुन और समांथा

  • 8. कोक स्टूडियो. सीजन- 14. पसूरी सांग, अली सेथी और शाए गिल

  • 9. अरेबिक कुथु – वीडियो सॉन्ग, बीस्ट, दलपति विजय, पूजा हेगड़े

  • 10. खेसारी लाल न्यू सॉन्ग- नथुनिया, गायक कलाकार प्रियंका सिंह और खेसारी लाल यादव

पांचवें नंबर पर है खेसारी का यह गाना 


दसवें नंबर पर है खेसारी का यह गाना 

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola