Bihar News: भोजपुर में बर्थडे पार्टी से वापस घर लौट रहे ठेकेदार को स्कॉर्पियो ने रौंदा, मौके पर मौत

Updated at : 23 May 2022 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: भोजपुर में बर्थडे पार्टी से वापस घर लौट रहे ठेकेदार को स्कॉर्पियो ने रौंदा, मौके पर मौत

भोजपुर जिले में सड़क हादसे में उस वक्त मौत हो गई जब वह एक बर्थडे पार्टी से वापस लौट रहा था. घर वापस जाने के क्रम में ठेकेदार जब सड़क किनारे लघुशंका करने के लिए रुका तो उसी वक्त एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने उसे कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन

बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के चक टोला गांव स्थित शिव मंदिर के पास सड़क हादसे में एक ठेकेदार की मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब ठेकेदार एक बर्थडे पार्टी से वापस घर लौट रहे थे उसी वक्त एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने उन्हें रौंद दिया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. हादसे की सूचना पाकर स्थानिय पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा तफरी मची रही.

मृतक की पहचान अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के शिवपरस टोला गांव निवासी शिवनाथ चौधरी का 33 वर्षीय पुत्र फुलबदन चौधरी के रूप में की गई है. वह पेशे से ठेकेदार था एवं सेंट्रिग करने एवं मकान बनाने का ठेका लेता था. इधर, मृतक के पिता शिवनाथ चौधरी ने बताया कि वह कल रात बगल के ही चक टोला गांव अपने ससुराल बर्थडे पार्टी समारोह में सम्मिलित होने के लिए गया था.

जब फुलबदन चौधरी बर्थडे पार्टी समारोह से वापस पैदल घर लौट रहा था तो उसी क्रम में वह लघुशंका करने के लिए सड़क किनारे चला गया उसी वक्त दूसरी तरफ से आ रही एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी जिस कारण से वह सड़क से उड़कर कुछ दूर जाकर पेड़ से टकरा गया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

Also Read: पटना से पेपर कारोबार के नाम पर रखी जा रही थी विदेशी शराब, 70 लाख की 90 कार्टन दारू बरामद

हादसे के बाद परिजनों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिवार के सभी सदस्य का रो रोकर बुरा हाल है. वहीं पुलिस अज्ञात स्कॉर्पियो की पहचान करने में जूट गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन