Live Updates

Bhai Dooj 2020 Puja Vidhi, Muhurat, Mantra: इस विधि से आज लगाए भाई को तिलक, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री, मंत्र और इसका महत्व…

Updated:
विज्ञापन

Bhai Dooj 2024

Bhai Dooj 2020 Date, Puja Vidhi, Tikka Tilak Shubh Muhurat, Puja Timings, Time, Samagri, Mantra, Vrat Vidhi in Hindi: भाई दूज हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन बहनें व्रत, पूजा और कथा आदि करके भाई की लंबी आयु और समृद्धि की कामना करते हुए माथे पर तिलक लगाती हैं. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, जो भाई इस दिन बहन के घर जाकर भोजन ग्रहण करता है और तिलक करवाता है, उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती है. इस बार भइया दूज का पर्व सोमवार, 16 नवंबर को मनाया जाएगा. मान्यता है कि भाई दूज के दिन पूजा करने के साथ ही व्रत कथा भी जरूर सुननी और पढ़नी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है.

विज्ञापन

यहां जानें कैसे लगाएं आज भाई के माथे पर तिलक

यहां जानें कैसे लगाएं आज भाई के माथे पर तिलकभाई दूज के दिन स्नान कर साफ कपड़े पहनें. फिर अपने भाई के मस्तक पर लाल रंग का कुमकुम लगाएं. साथ ही अक्षत यानी चावल भी लगाएं. कुछ चावल भाई पर छिड़कें. अब अपने भाई को मिठाई खिलाकर उनके हाथ में सूखा नारियल रखें.

भाई दूज की पूजन विधि

इस दिन भाई-बहन दोनों मिलकर यम, चित्रगुप्त और यम के दूतों की पूजा करें. इन सभी को तथा सबको अर्घ्य दें. फिर बहन अपने भाई को घी और चावल का टीक लगाती है, इसके बाद भाई को सिंदूर, पान, सुपारी और सूखा नारियल यानी गोला दिया जाता है, इसके बाद बहन अपने भाई के हाथ में कलावा बांधती है और मुंह मीठा कराती है. इस दिन बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती है.

भाई दूज मंत्र

गंगा पूजे यमुना को, यमी पूजे यमराज को।

सुभद्रा पूजे कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई आप बढ़ें, फूले-फलें।।

भाई दूज पूजा सामग्री

1- आरती की थाली

2- तिलक (लाल रंग)

3- चावल के बिना टूटे दानें

4- एक साबूत श्रीफल (नारियल)

5- कलावा

6- दूब घास

7- मिठाई

8- केले

बहनें कुमकुम से भाइयों को करें तिलक, होगी सुख समृद्धि में वृद्धि

भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और धन-धान्य में वृद्धि के लिए शुभ मुहूर्त में भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं. मान्यता है कि कार्तिक मास के शुक्ल द्वितीया के दिन जो बहन अपने भाई के माथे पर भगवान को प्रणाम करते हुए कुमकुम का तिलक करती है उनके भाई को सभी सुखों की प्राप्ति होती है. भाईदूज का त्योहार भाई-बहन के स्नेह को सुदृढ़ करता है.

भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ समय

आज भाईदूज का पर्व है. इस दिन बहनें भाइयों को तिलक लगाती है. भाईदूज कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. भाई दूज का टीका लगाने का शुभ मुहूर्त आज दोपहर 12 बजकर 56 मिनट से 03 बजकर 06 मिनट तक है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola