ePaper

Smartphone Under 20K: ये हैं 20 हजार से कम कीमत वाले बेस्ट 5G स्मार्टफोन्स, फीचर्स जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Updated at : 30 Dec 2023 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
Smartphone Under 20K: ये हैं 20 हजार से कम कीमत वाले बेस्ट 5G स्मार्टफोन्स, फीचर्स जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Best 5G Smartphone Under Rs 20,000: अगर आप 20 हजार रुपये से कम कीमत पर एक 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो इस स्टोरी को पढ़ने के बाद आपको अपने लिए एक सही ऑप्शन चुनने में काफी आसानी हो जाएगी. आज हम आपको 20 हजार रुपये से सस्ते बेस्ट 5G स्मार्टफोन्स के बारे में बताने वाले हैं.

विज्ञापन
undefined

5G Smartphones Under 20K: इंडियन स्मार्टफोन मार्केट समय के काफी बड़ा हो गया है. यहां आपको हर ब्रैंड और बजट के स्मार्टफोन्स देखने को मिल जाता है. ऐसे में आपके लिए एक सही स्मार्टफोन का चुनाव करना काफी कठिन हो जाता है. आज की यह स्टोरी उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाली है जो 20 हजार रुपये से कम कीमत पर अपने लिए एक पावरफुल 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं. इस स्टोरी को पढ़ने के बाद आपको एक सही ऑप्शन चुनने में काफी आसानी हो जाएगा. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

undefined

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

अगर आप वनप्लस ब्रैंड को पसंद करते हैं तो यह स्मार्टफोन आपके लिए एक सही ऑप्शन साबित होने वाला है. इस स्मार्टफोन की कीमत 19,999 रुपये रखी गयी है. स्पेक्स शीट पर नजर डालें तो इस स्मार्टफोन में आपको एक बड़ा 6.72 इन्च का फुल एचडी+ डिस्प्ले मिल जाता है. यह डिस्प्ले 120Hz फास्ट रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है. परफॉरमेंस के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 695 5G चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है. इस स्मार्टफोन में आपको 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट साइड पर 16MP का शूटर दिया गया है.

undefined

Samsung Galaxy A14 5G

सैमसंग ब्रैंड लवर्स के लिए 20 हाजरा रुपये से कम कीमत पर यह एक काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. इस स्मार्टफोन की कीमत फिलहाल 18,999 रुपये है. Samsung के इस स्मार्टफोन के स्पेक शीट पर नजर डालें तो इसमें आपको एक बड़ा 6.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. इस स्मार्टफोन के रियर में आपको एक 50MP का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 16MP का शूटर दिया गया है.

undefined

Realme Narzo 60 5G

रियलमी के इस स्मार्टफोन की कीमत इस समय 19,999 रुपये रखी गयी है. स्पेक शीट पर नजर डालें तो इस स्मार्टफोन में आपको 90Hz रिफ्रेश रेट वाला एक AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इस स्मार्टफोन में आपको 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट भी मिल जाता है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन में वीगन लेदर का इस्तेमाल किया है जो इसे काफी यूनिक फील देता है. इस स्मार्टफोन में आपको एक 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है

undefined

iQOO Z7s 5G

गेमिंग लवर्स के लिए यह एक काफी जबरदस्त ऑप्शन साबित हो सकता है. इस स्मार्टफोन की कीमत इस समय 16,999 रुपये है. स्पेक शीट पर नजर डालें तो इस स्मार्टफोन में आपको एक बड़ा 6.38 इन्च का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. यह डिस्प्ले 90Hz फास्ट रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. कमपनी ने इस स्मार्टफोन में 8GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया है. फोटोग्राफी के लिहाजसे देखें तो इस स्मार्टफोन में आपको 64MP का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 16MP का शूटर दिया गया है.

undefined

Redmi Note 12 5G

रेडमी के इस स्मार्टफोन को आप इस समय 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन में आपको 6.67 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. वहीं, पावरफुल परफॉरमेंस के लिए कंपनी ने इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 1 चिपसेट का इस्तेमाल किया है. रेडमी के इस स्मार्टफोन में आपको 4GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट देखने को मिल जाता है. कंपनी ने इसके रियर साइड पर 48MP का और फ्रंट साइड पर 13MP का शूटर दिया है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola