ePaper

चोरी का मोबाइल थाने में लौटाने आये युवक की हुई मौत, न्याय की मांग करते हुए सजल घोष पहुंचे कलकत्ता हाई कोर्ट

Updated at : 16 Nov 2023 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी का मोबाइल थाने में लौटाने आये युवक की हुई मौत, न्याय की मांग करते हुए सजल घोष पहुंचे  कलकत्ता हाई कोर्ट

थाने के बाहर पहुंचे भाजपा पार्षद सजल घोष ने कहा कि, परिवार के आरोप पर गौर किया जाना चाहिए. थाने के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखा जाएं. कमांड अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाये, जिससे हकीकत का खुलासा हो सके.

विज्ञापन

कोलकाता, विकास कुमार गुप्ता : पश्चिम बंगाल में थाने में चोरी का मोबाइल लौटाने आये एक युवक की थाने में तबीयत बिगड़ने के बाद उसे कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया गया. घटना अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने में बुधवार शाम की है. इस मामले में बीजेपी नेता सजल घोष ने कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. गुरुवार को उनकी वकील प्रियंका टिबरेवाल ने हाई कोर्ट का ध्यान आकर्षित करते हुए घटना में जनहित मामला दर्ज करने की मांग की.

मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवज्ञानम और न्यायमूर्ति हिरण्मय भट्टाचार्य की खंडपीठ ने मामले की अनुमति दी है. मामले की सुनवाई शुक्रवार को होने की संभावना है. बीजेपी नेता और कोलकाता नगर पालिका के वार्ड नंबर 50 के पार्षद सजल घोष की ओर से दायर इस मामले में हाई कोर्ट में तीन अर्जियां दाखिल की गई हैं. एक शव परीक्षण की वीडियोग्राफी की जानी चाहिए, दो, पोस्टमार्टम कमांड अस्पताल में कराया जाए, तीसरा अम्हर्स्ट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज अदालत में जमा किया जाना चाहिए.

क्या थी घटना

 थाने में चोरी का मोबाइल लौटाने आये एक युवक की थाने में तबीयत बिगड़ने के बाद उसे कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया गया. घटना अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने में बुधवार शाम की है. मृत युवक का नाम अशोक साव बताया गया है. वह इलाके का ही निवासी है. इधर, इस घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने काफी देर तक कॉलेज स्ट्रीट में अवरोध कर दिया. प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि थाने में अशोक की पिटाई की गयी है. इसके कारण वह बीमार पड़ गया. जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. करीब आधे घंटे तक गुस्साए लोगों ने कॉलेज स्ट्रीट में अवरोध कर प्रदर्शन किया.

Also Read: ममता बनर्जी के विजया सम्मेलन में सुकांत मजूमदार व दिलीप घोष आमंत्रित, सूची में शुभेंदु अधिकारी का नाम नहीं
परिवार के सदस्यों का आरोप, थाने में युवक की काफी पिटाई हुई

मृतक के परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क पर अवरोध किया था. वे इस मामले की सीबीआइ जांच की भी मांग कर रहे थे. विरोध प्रदर्शन के कारण सड़क पर यातायात लगभग ठप रहा. पुलिस का कहना है कि चोरी हुआ मोबाइल फोन जमा करने के लिए अशोक थाने में आया था. वहीं वह बीमार पड़ गया. जिसके बाद तनिक भी देर न करते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसकी मौत हो गयी.

Also Read: WB News : ममता बनर्जी ने 10 दिन के अंदर दोबारा बुलाई कैबिनेट बैठक, कल सीएम ले सकती है कई बड़े फैसले
पुलिस का कहना तबीयत बिगड़ने के बाद उसे पहुंचाया गया अस्पताल

बताया जाता है कि युवक अशोक साव ने कुछ दिन पहले एक मोबाइल फोन खरीदा था. इसके कुछ दिनों बाद अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने की से उसे फोन आया. उसका मोबाइल फोन चोरी का होने की जानकारी देकर उस मोबाइल को थाने में वापस लौटाने को कहा गया. इसके बाद बुधवार शाम को अशोक थाने में आया था. इधर, थाने के बाहर पहुंचे भाजपा पार्षद सजल घोष ने कहा कि, परिवार के आरोप पर गौर किया जाना चाहिए. थाने के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखा जाएं. कमांड अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाये, जिससे हकीकत का खुलासा हो सके.

Also Read: WB News : अगले महीने उत्तर बंगाल के दौरे पर जायेंगी ममता बनर्जी,चाय बागान के श्रमिकों से भी मिलेंगी सीएम

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola