ePaper

WB News : अगले महीने उत्तर बंगाल के दौरे पर जायेंगी ममता बनर्जी,चाय बागान के श्रमिकों से भी मिलेंगी सीएम

Updated at : 11 Nov 2023 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
WB News : अगले महीने उत्तर बंगाल के दौरे पर जायेंगी ममता बनर्जी,चाय बागान के श्रमिकों से भी मिलेंगी सीएम

मुख्यमंत्री पांच दिसंबर के बाद किसी भी दिन पहाड़ पर जा सकती हैं. राज्य सचिवालय ने मुख्यमंत्री के उत्तर बंगाल के इस दौरे के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को तैयारियां करने का निर्देश दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक, प्रशासनिक हलके में गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं.

विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव के पहले राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस व केंद्र की भाजपा सरकार के बीच कई मुद्दों को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि राज्य के नेताओं और मंत्रियों को इडी-सीबीआइ द्वारा झूठे मामलों में फंसा कर गिरफ्तार किया जा रहा है. इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) अगले महीने उत्तर बंगाल के दौरे पर जा सकती हैं. मुख्यमंत्री का उत्तर बंगाल दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. राज्य सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री उत्तर बंगाल में दो अलग-अलग जिलों में प्रशासनिक बैठक करेंगी और उक्त जिलों में योजनाओं पर हुए कार्य की समीक्षा करेंगी, साथ ही मुख्यमंत्री इस दौरान कई नयी योजनाओं की घोषणा भी कर सकती हैं.


चाय बागान के श्रमिकों से भी मिलेंगी सीएम

राज्य सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री वहां चाय बागान श्रमिकों से भी मुलाकात करेंगी और उन्हें जमीन का पट्टा प्रदान करेंगी. बताया जा रहा है कि सीएम उनके लिए नयी योजनाओं व सुविधाओं का एलान कर सकती हैं. लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. अब इस बात को लेकर उत्सुकता है कि मुख्यमंत्री पहाड़ दौरे से क्या घोषणाएं करती हैं. पहले पंचायत चुनाव और उसके बाद धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को सफलता मिली है. राज्य सरकार की ओर से पहले ही धूपगुड़ी को उपमंडल घोषित किया गया है, इसलिए इस दौरे में कुछ और घोषणाएं होने की उम्मीद है.

Also Read: विश्व भारती के वीसी ने मुख्यमंत्री ममता की साहित्य साधना पर किया व्यंग्यात्मक कटाक्ष ,भेजा पत्र
अभी तक यात्रा की तारीख तय नहीं हुई

सूत्रों के मुताबिक, अभी तक यात्रा की तारीख तय नहीं हुई है. यह लगभग तय है कि दिसंबर की शुरुआत में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर बंगाल का दौरा करेंगी. मुख्यमंत्री पांच दिसंबर के बाद किसी भी दिन पहाड़ पर जा सकती हैं. राज्य सचिवालय ने मुख्यमंत्री के उत्तर बंगाल के इस दौरे के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को तैयारियां करने का निर्देश दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक, प्रशासनिक हलके में गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने उत्तर बंगाल में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, इसलिए तृणमूल कांग्रेस इस बार अभी से ही उत्तर बंगाल की सीटों पर कब्जा करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है. गौरतलब है कि पैर की चोट की वजह से मुख्यमंत्री लगभग दो महीने से किसी जिले के दौरे पर नहीं गयी हैं. संभवत: बीमारी के बाद मुख्यमंत्री का यह पहला जिला दौरा होगा.

Also Read: West Bengal Breaking News live : अगले महीने उत्तर बंगाल के दौरे पर जायेंगी ममता बनर्जी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola