ePaper

Bengal Chunav 2021 : मिथुन चक्रवर्ती, सौरव गांगुली या कोई और...जानिए बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी के मुकाबले कौन होगा BJP का सीएम कैंडिडेट?

Updated at : 17 Feb 2021 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav 2021 : मिथुन चक्रवर्ती, सौरव गांगुली या कोई और...जानिए बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी के मुकाबले कौन होगा BJP का सीएम कैंडिडेट?

mithun chakraborty and sourav ganguly, Bengal Vidhan Sabha Chunav 2021 : राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बीच हुई मुलाकात के बाद बंगाल की सियासी पारा अचानक बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि बीजेपी मिथुन चक्रवर्ती को चुनाव से पहले अपने पाले में लाना चाहती है. वहीं दावा किया जा रहा है कि बीजेपी मिथुन चक्रवर्ती को सीएम कैंडिडेट के लिए भी नाम अनाउंस कर सकती है

विज्ञापन

Bengal Chunav 2021 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से पहले राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बीच हुई मुलाकात के बाद बंगाल की सियासी पारा अचानक बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि बीजेपी मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को चुनाव से पहले अपने पाले में लाना चाहती है. वहीं दावा किया जा रहा है कि बीजेपी मिथुन चक्रवर्ती को सीएम कैंडिडेट के लिए भी नाम अनाउंस कर सकती है. बता दें कि इससे पहले बीजेपी हाईकमान की ओर से क्रिकेटर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) से भी मेल-मुलाकात किया जा चुका है, लेकिन उधर से भी अबतक कोई रिस्पांस पार्टी हाईकमान को अब तक नहीं मिला है.

सियासी गलियारों में चल रही चर्चा के मुताबिक बंगाल में बीजेपी के पास ममता बनर्जी के मुकाबले कोई सीएम का कैंडिडेट नहीं है, जिसके कारण पार्टी को तृणमूल (Trinmool) से सीधी जंग में वोटरों को समझाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में पार्टी की कोशिश है कि चुनावी शंखनाद से पहले किसी ऐसे नेता को सीएम बनाया जाए, जो ममता के मुकाबले पूरे राज्य में लोकप्रिय हो. इसी कड़ी में पार्टी सौरव गांगुली और मिथुन चक्रवर्ती को अपने पाले में लाना चाहती है.

https://youtu.be/0hr43soh248

मिथुन ने दिया ये बयान– वहीं मोहन भागवत से मुलाकात पर मिथुन चक्रवर्ती ने प्रतिक्रिया दी है. मिथुन ने कहा कि यह मुलाकात नॉन पॉलिटिकल था. इसे राजनीति से न जोड़ कर देखा जाए. बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती तृणमूल कांग्रेस की ओर से राज्य सभा में सांसद भी रह चुके हैं.

ये चेहरा भी रेस में आगे– बता दें कि बीजेपी की ओर से बंगाल चुनाव में सीएम पद की रेस में दिलीप घोष, मुकुल रॉय, शुभेंदु अधिकारी और बाबुल सुप्रियो सबसे आगे हैं. हालांकि पार्टी ने अब तक किसी भी नाम का एलान नहीं किया है.

बिना सीएम फेस के भी लड़ सकती है चुनाव- बीजेपी सूत्रों की मानें तो पार्टी को अगर बंगाल में कोई उपर्युक्त चेहरा नहीं मिला तो, बिना सीएम फेस के ही बीजेपी ममता बनर्जी के मुकाबले चुनाव में उतरेगी और पार्टी पीएम मोदी के नाम पर वोट मांगेगी.

Also Read: Bengal Chunav 2021 : बंगाल विधानसभा चुनाव में इन 5 प्वाइंट्स पर हमेशा मजबूत रहेंगी ममता दीदी, BJP के लिए कठिन होगा इलेक्शन फाइट

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola