ePaper

WB News : राष्ट्रगान अवमानना मामले में भाजपा विधायकों को राहत, एफआइआर पर लगी अंतरिम रोक

Updated at : 04 Dec 2023 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
WB News : राष्ट्रगान अवमानना मामले में भाजपा विधायकों को राहत, एफआइआर पर लगी अंतरिम रोक

कोलकाता पुलिस द्वारा दर्ज की गयी प्राथमिकी को भाजपा विधायकों ने हाइकोर्ट में चुनौती दी है . भाजपा विधायकों पर विधानसभा परिसर के अंदर राष्ट्रगान का अपमान करने का लगा है आरोप.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रगान के कथित रूप से अवमानना मामले में भाजपा विधायकों को कलकत्ता हाइकोर्ट (calcutta high court) से बड़ी राहत मिली है. सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीय जय सेनगुप्ता ने भाजपा विधायकों को राहत प्रदान करते हुए पुलिस द्वारा दर्ज की गयी एफआईआर पर अंतरिम रोक लगा दी है. साथ ही न्यायाधीश ने पूछा है कि क्या वहां कोई सरकारी कार्यक्रम आयोजित हो रहा था और क्या राष्ट्रगान का कार्यक्रम पहले से तय था. इस पर भाजपा विधायकों के अधिवक्ता ने कहा कि विधानसभा परिसर में कोई सरकारी कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो रहा था और ना ही राष्ट्रगान का कार्यक्रम पहले से तय था.

मामले की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने कहा कि यह आरोप देख कर लगता है कि यह बचकाना आरोप है. राज्य में दुष्कर्म, हत्या जैसे गंभीर अपराध होने पर भी एफआइआर दर्ज नहीं की जाती, इसकी जांच नहीं होती. लोग सीबीआइ जांच की मांग करते हैं और आप लोग ऐसे आरोपों को लेकर पड़े हैं. इस प्रकार की घटना को आरोप लगाने वालों के साथ भी हो सकती है. राष्ट्रगान कहां-कहां गाया जा सकता है. किन-किन समारोह में राष्ट्रगान होता है, इसका नियम है.

Also Read: West Bengal Breaking News Live : राज्यपाल से मिलने पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

क्या धरना प्रदर्शन के दौरान यह गाया जा सकता है. मंत्री हैं तो क्या आपको कहीं भी राष्ट्रगान गाने की छूट है. जब आप देख रहे हैं कि वहां पास में दूसरी पार्टी के लोग धरना दे रहे हैं और नारे लगा रहे हैं तो वह देखते हुए आपने कैसे राष्ट्रगान गाया. उनके शांत होने के बाद ऐसा किया जा सकता है. न्यायाधीश ने कहा कि राष्ट्रगान गाने को लेकर क्या नियम है, वह तो आप जानते हैं. आपके मन में आया और आपने राष्ट्रगान शुरू कर दिया. क्या यही डेकोरम है.

Also Read: WB News : ममता बनर्जी के प्रवेश करते ही सदन छोड़ देंगे भाजपा के विधायक

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola