Bengal News: अनियंत्रित हुई लॉरी, चपेट में आये वैन और बाइक,हादसे में एक मौत, छह घायल
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Apr 2021 3:09 PM
Bengal News in hindi: सोमवार एक लॉरी ने एक बाइक और दो सब्जी वैन को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक चालक की मौत हो गयी और छह लोग घायल हो गये. घटना से गुस्साये लोगों ने लगभग ढाई घंटे तक पथावरोध कर प्रदर्शन किया. स्थानीय लोगों ने बताया कि कृष्णानगर की ओर से तेज गति से आ रही लॉरी ने गौरंगा ब्रिज के पास अनियंत्रित होकर एक चार पहिया वाहन को टक्कर मार दी.
कल्याणी: नदिया जिले के नवद्वीप में सोमवार एक लॉरी ने एक बाइक और दो सब्जी वैन को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक चालक की मौत हो गयी और छह लोग घायल हो गये. घटना से गुस्साये लोगों ने लगभग ढाई घंटे तक पथावरोध कर प्रदर्शन किया.
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान तपन कुमार मोदक (60) के रूप में हुई है. वह पूर्व बर्दवान के कलीतला समुद्रगढ़ इलाके का रहनेवाला था. बनगांव के शिमुलतला निवासी आरोपी लॉरी चालक रतन मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लॉरी को जब्त कर लिया. जानकारी के मुताबिक, लॉरी, बनगांव से लोहा लोड करने के लिए झारखंड जा रही थी. हादसा सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे नवद्वीप में गौरंगा पुल से सटे फरसडांगा इलाके में कृष्णानगर-नवद्वीप राज्य मार्ग पर हुआ
इस घटना में बाइक चालक की मौत हो गयी, जबकि उसकी पत्नी को गंभीर हालत में कृष्णानगर के शक्तिनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना में एक सब्जी विक्रेता समेत पांच अन्य लोग घायल हुए हैं. सभी का इलाज चल रहा है.
Posted By- Aditi Singh
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










