Bengal News: उत्तर 24 परगना जिले के TMC नेता को मारी गोली, तीन ISF कार्यकर्ता गिरफ्तार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Apr 2021 3:10 PM
Bengal News in Hindi: विधानसभा चुनाव के दरमियान राजनीतिक हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखां में एक नृत्य संगीत कार्यक्रम से लौट रहे तृणमूल नेता को गोली मार दी गयी. तृणमूल कांग्रेस का दावा, माकपा समर्थित लोगों ने हमला किया वहीं माकपा का दावा, तृणमूल कांग्रेस समर्थित बदमाशों ने हमला किया हैं. पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इलाके में तनाव को देख पुलिस पिकेट तैनात किये गये हैं.
कोलकाता: विधानसभा चुनाव के दरमियान राजनीतिक हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखां में एक नृत्य संगीत कार्यक्रम से लौट रहे तृणमूल नेता को गोली मार दी गयी. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसका नाम अब्दुल बारिक मोल्ला (30) बताया गया है. इस घटना से इलाके में तनाव है. पुलिस ने सोमवार को तीन आइएसएफ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है, जिसमें स्थानीय अकबर तरफदार शामिल है. जख्मी तृणमूल नेता फिलहाल एसएसकेएम में भर्ती हैं.
अब्दुल बारिक धुतुरदह ग्राम पंचायत के उत्तरा बागरा ग्राम निवासी है. जानकारी के मुताबिक, अब्दुल बारिक पिछले डेढ़ माह से घर से बाहर रह रहा था. दो-तीन दिनों पहले ही वह घर आया था. रविवार रात को नृत्य संगीत कार्यक्रम में आमंत्रण मिला था. वह रात में उक्त नृत्य संगीत कार्यक्रम में गया था. कार्यक्रम के बाद वह घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कुछ बदमाशों ने नजदीक से उस पर गोलियां चलायीं, जिसमें उसके पैर और शरीर में तीन गोली लगी है.
तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि माकपा समर्थित आइएसएफ कार्यकर्ताओं ने हमला किया है, जबकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस समर्थित बदमाशों ने ही घटना को अंजाम दिया है. संयुक्त मोर्चा का दावा है कि तृणमूल कांग्रेस के गुटों में विवाद के कारण ही घटना हुई है. तृणमूल कांग्रेस के मिनाखां ब्लॉक अध्यक्ष मृत्युंजय मंडल का कहना है कि माकपा समर्थित लोगों ने मतदान से पूर्व इलाके में राजनीतिक हिंसा फैलाने के उद्देश्य से हमले किये हैं.
मिनाखां के संयुक्त मोर्चा समर्थित माकपा नेता प्रद्युत राय ने कहा कि सारे आरोप गलत हैं. इस घटना में किसी तरह से संयुक्त मोर्चा के किसी का कोई हाथ नहीं है. यह तृणमूल के आपसी गुटबाजी का नतीजा है. इधर, पुलिस का कहना है कि नजदीक से ही गोलियां चलायी गयी हैं. पैर के अतिरिक्त शरीर में एक गोली लगी है. उसे पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर एसएसकेएम में ले जाया गया. इस मामले में पीड़ित की पत्नी मिनारा बीबी ने 11 लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इलाके में तनाव को देख पुलिस पिकेट तैनात किये गये हैं.
Posted By- Aditi Singh
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










