ePaper

रानीगंज में वोटरों को पैसे बांट रही है टीएमसी, बीजेपी का आरोप

Updated at : 24 Apr 2021 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
रानीगंज में वोटरों को पैसे बांट रही है टीएमसी, बीजेपी का आरोप

Bengal news In Hindi: रानीगंज के लायकबांध स्थित फाटक दुआर के बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तृणमूल के कुछ लोग इलाके-इलाके में घूमकर लोगों से टीएमसी के पक्ष में वोट देने की गुजारिश कर रहे थे. वोट के बदले अकाउंट में 1000 रुपये देने की बात भी कही जा रही थी. बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस विषय में ना तो पुलिस कोई कार्रवाई कर रही है और ना ही चुनाव आयोग इस पर कोई संज्ञान ले रहा है. वहीं खबर पाकर निर्वाचन आयोग के अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं स्थिति से अवगत हुए.

विज्ञापन

रानीगंज: रानीगंज शहर में एक बार फिर वोट के बदले नोट देने का आरोप टीएमसी पर भाजपा ने लगाया है. इस से पहले भी रानीगंज की भाजपा नेत्री शुक्ला साधु ने रानीगंज थाना में इसे लेकर लिखित शिकायत दर्ज करायी थी . उन्होंने बताया कि 88 नंबर वार्ड स्थित बाउरीपाड़ा में एक कार्यक्रम चल रहा था, जिसे देखने में वह लोग व्यस्त थे. इसी दौरान उनके पास खबर आयी कि इस इलाके में कुछ टीएमसी महिला कार्यकर्ता मोहल्ले के लोगों से उनका मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर मांग रही हैं इस घटना के बाद 91 नंबर वार्ड में टीएमसी पर वोट के बदले रुपए देने का आरोप लगाया जा रहा है.

Also Read: ‘गर्म खाना खाएं, शरीर के अंदर ही मर जाएगा कोरोना’- बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष का Coronavirus से बचने का सुझाव

रानीगंज के लायकबांध स्थित फाटक दुआर के बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तृणमूल के कुछ लोग इलाके-इलाके में घूमकर लोगों से टीएमसी के पक्ष में वोट देने की गुजारिश कर रहे थे. वोट के बदले अकाउंट में 1000 रुपये देने की बात भी कही जा रही थी. बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस विषय में ना तो पुलिस कोई कार्रवाई कर रही है और ना ही चुनाव आयोग इस पर कोई संज्ञान ले रहा है. वहीं खबर पाकर निर्वाचन आयोग के अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं स्थिति से अवगत हुए.

अधिकारियों ने कहा कि दोबारा इस तरह की शिकायत मिलने पर उनलोगों को खबर दी जाए, वह अपने स्तर से कार्रवाई करेंगे. रुपये-पैसे देने की बात सामने नहीं आयी. दूसरी ओर इलाके के टीएमसी नेता शिवदास कुमार ने टीएमसी पर लगाए गए आरोप को गलत बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में विकास का काफी कार्य किया है. ऐसे में तृणमूल को वोट के लिए पैसा देने की आवश्यकता नहीं है. भाजपा का आरोप सरासर गलत है.

Also Read: Bengal Chunav 2021: बालीगंज में सुब्रत मुखर्जी की हैट्रिक में रोड़ा बनेंग बीजेपी के वकील और माकपा के डॉक्टर

Posted By: Aditi Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola