संदेशखाली में महिलाओं पर हो रहा अत्याचार, हालात बेहद गंभीर, प्रभावी कार्रवाई करे सरकार, बोले बंगाल के राज्यपाल

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस.
राज्यपाल सीवी आनंदा बोस ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को जिस तरह प्रताड़ित किया जा रहा है, उनको परेशान किया जा रहा है, यह सरासर गुंडागर्दी है. संदेशखाली में गुंडाराज चल रहा है.
Bengal Governor CV Ananda Bose On Sandeskhali Violence|पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली के मौजूदा हालात पर गंभीर चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि स्थिति ऐसी है, जो किसी भी सभ्य समाज के लिए स्वीकार्य नहीं है. राज्यपाल ने राज्य सरकार से प्रभावी कार्रवाई के लिए कदम उठाने को कहा और उससे एक भी रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने कहा कि कोई यह न सोचे कि बंगाल ‘बनाना रिपब्लिक’ है.
राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने की तल्ख टिप्पणी
राज्यपाल ने शनिवार (10 फरवरी) की रात को 2 मिनट 28 सेकेंड का एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को जिस तरह प्रताड़ित किया जा रहा है, उनको परेशान किया जा रहा है, यह सरासर गुंडागर्दी है. संदेशखाली में गुंडाराज चल रहा है. राज्य सरकार का दायित्व है कि वह इस घटना से जुड़े गुंडों के खिलाफ कार्रवाई करे. उनको गिरफ्तार करे. बोस ने कहा कि बंगाल में स्थापित सरकार है और यहां शांति बनाये रखना सरकार की जिम्मेदारी है. सभ्य समाज में इस तरह महिलाओं पर अत्याचार या किसी तरह की जबरदस्ती को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.
यह न सोचें कि बंगाल ‘बनाना रिपब्लिक’ है : राज्यपाल
उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जायेगी. मैं समझता हूं कि वहां निषेधाज्ञा लागू की गयी है. पुलिस वहां है, विधानसभा सत्र चल रहा है. ऐसी स्थिति में कोई गुंडा या उसका समूह कानून अपने हाथ में लेता है, तो इसका मतलब है कि यह नागरिक समाज के लिए एक चेतावनी है. उन्होंने कहा- मुझे सरकार से रिपोर्ट लेने दीजिए. कार्रवाई की जायेगी. यह कभी मत सोचिए कि बंगाल ‘बनाना रिपब्लिक’ है.
राज्यपाल ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र
उधर, संदेशखाली की घटना को लेकर राज्यपाल ने मुख्य सचिव बीपी गोपालिका को पत्र लिखा है. राज्यपाल ने लिखा है कि संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार के आरोप बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं. हम उम्मीद करते हैं कि राज्य सरकार आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




