बंगाल चुनाव के पहले चरण के 4 मिनट में कैसे घटा वोटिंग प्रतिशत? चुनाव आयोग से TMC ने की शिकायत

Updated at : 27 Mar 2021 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल चुनाव के पहले चरण के 4 मिनट में कैसे घटा वोटिंग प्रतिशत? चुनाव आयोग से TMC ने की शिकायत

बंगाल चुनाव के पहले चरण में पांच जिलों की 30 सीटों पर वोटिंग के दौरान कई हिंसक घटनाएं हुईं. वहीं, वोटिंग प्रतिशत को लेकर भी सत्ताधारी टीएमसी और बीजेपी में जुबानी जंग तेज हो गई है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक टीएमसी ने वोटिंग प्रतिशत में अनियमितता को लेकर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगा गिए. टीएमसी का आरोप है कि बंगाल चुनाव में वोटिंग प्रतिशत में गड़बड़ी की गई है. इसको लेकर टीएमसी ने मेल से आयोग से शिकायत की है.

Also Read: ममता बनर्जी को नंदीग्राम में हार का डर, BJP नेता का आरोप- ‘कॉल करके मुझसे मांगी मदद’
वोटिंग प्रतिशत में गड़बड़ी से टीएमसी नाराज

टीएमसी ने कांथी दक्षिण और कांथी उत्तर की वोटिंग प्रतिशत में अनियमितता की शिकायत की है. टीएमसी की शिकायत में जिक्र है कांथी दक्षिण सीट पर सुबह 9.13 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 18.47 और कांथी उत्तर में सुबह 9.13 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 18.95 था. लेकिन, चार मिनट के बाद (9.17 बजे) दोनों सीटों का वोटिंग प्रतिशत 10.60 और 9.40 फीसदी हो गया. जबकि, सुबह नौ बजे तक पश्चिम बंगाल में वोटिंग का प्रतिशत 7.72 बताया गया था. टीएमसी का सवाल है कि 4 प्रतिशत वोट घट कैसे गया?

चुनाव अधिकारी पर बीजेपी की मदद का आरोप

टीएमसी ने झारग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर में बीजेपी पर मतदाताओं और वोटिंग को प्रभावित करने का भी आरोप लगाया है. टीएमसी ने झारग्राम के मतदान केंद्र संख्या 218 पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से ईवीएम खराब करने और पश्चिम मेदिनीपुर के गड़बेता विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 167 पर मतदाताओं को बूथ के अंदर नहीं जाने देने का आरोप लगाया है. टीएमसी ने चुनाव अधिकारी के बीजेपी को सहयोग करने की बात भी कही है. वहीं, बीजेपी ने आरोपों को गलत बताया है.

Also Read: Bengal Chunav 2021: नंदीग्राम से BJP कैंडिडेट शुभेंदु अधिकारी के भाई की गाड़ी पर हमला, TMC नेता पर आरोप
वायरल ऑडियो पर भी भिड़े बीजेपी-टीएमसी

बीजेपी और टीएमसी वोटिंग प्रतिशत में गड़बड़ी को लेकर आपस में भिड़े हैं. ममता बनर्जी के कथित वायरल कॉल रिकॉर्ड को लेकर भी एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. दरअसल, शनिवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. वायरल वीडियो में सीएम ममता बनर्जी के नंदीग्राम के बीजेपी कार्यकर्ता प्रलय पाल से बातचीत का दावा किया गया. प्रलय पाल के मुताबिक ममता बनर्जी ने उनसे चुनाव में मदद करने की गुहार लगाई, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था. कहने का मतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग के दौरान शनिवार हाई-वोल्टेज तकरार देखी गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola