ePaper

ममता बनर्जी ने दुष्कर्म को भी बनाया राजनीतिक हथियार, स्मृति ईरानी बोलीं- हिंसा के चलते आठ फेज में मतदान

Updated at : 19 Apr 2021 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने दुष्कर्म को भी बनाया राजनीतिक हथियार, स्मृति ईरानी बोलीं- हिंसा के चलते आठ फेज में मतदान

Bengal Election 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के लिए प्रचार के आखिरी दिन सोमवार को बंगाल पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया. आठ चरणों में चुनाव कराए जाने को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आपत्ति पर तंज कसते हुए स्मृति ने कहा कि ममता बनर्जी ने बंगाल को हिंसा में झोंक दिया है इसीलिए शांतिपूर्वक मतदान के लिए आठ चरणों में वोटिंग जरूरी है.

Also Read: TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी पर अमित शाह का बड़ा हमला, कहा- ‘दीदी के शासन ने बंगाल को दीमक की तरह किया खोखला’

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पश्चिम बंगाल में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा किया और कहा कि सीएम ममता बनर्जी ने बलात्कार को भी राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया है. उन्होंने कहा कि आज बंगाल में यदि आठ चरणों में मतदान हो रहे हैं तो इसका मुख्य कारण बंगाल की राजनीतिक हिंसा है, जिसमें विरोधी दल के नेताओं को बलि दी जा रही है.

‘ममता बनर्जी के लिए रेप पॉलिटिकल इंस्ट्रूमेंट’

साइंस सिटी ऑडिटोरियम में बीजेपी महिला मोर्चा के आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्मृति ईरानी ने कहा कि ममता बनर्जी ने बलात्कार को भी एक पॉलिटिकल इंस्ट्रूमेंट बना दिया है. पंचायत चुनाव में जिसने भी आवाज उठाई, उसकी आवाज दबा दी गई थी. बीजेपी कर्मी की बेटियों के साथ बलात्कार किए गए थे. आज ममता बनर्जी बीजेपी पर गलत आरोप लगाने में जुटी हुई हैं.

Also Read: बंगाल चुनाव के छठे फेज का प्रचार थमा, पांच मंत्रियों की दांव पर प्रतिष्ठा, मैदान में BJP के भी दिग्गज
‘दो मई के बाद दीदी के गुंडों को जेल भेजेंगे’

स्मृति ईरानी ने कहा कि टीएमसी नेता बोल रहे हैं कि खेला करेंगे. दो मई के बाद बीजेपी की सरकार गुंडों का जेल में भेजेगी. अब देश का बताने का समय आ गया है. सीएम ने क्राइम और रेप को पॉलिटिकेटल इंस्ट्रूमेंट बनाया है. इसका कारण टीएमसी का राजनीतिक हिंसा है हमारे कार्यकर्ताओं को मार दिया गया. देश में 130 समर्थक मारे गए हैं, अब असल परिवर्तन होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola