Bengal Election 2021: नंदीग्राम से CM ममता बनर्जी उम्मीदवार, TMC ने एक्टर, क्रिकेटर और डॉक्टर को भी दिया टिकट
Bengal Election 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) के लिए तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी. सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी. सीएम ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया.

कुल 294 में से 291 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई. तीन सीटें सहयोगी पार्टी के लिए छोड़ने का ऐलान किया गया.

टीएमसी ने 51 महिलाओं समेत 42 मुस्लिम, 79 अनुसूचित जाति और 17 अनुसूचित जनजाति के कैंडिडेट्स को टिकट देने की घोषणा की है.

सीएम ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि वो नौ मार्च को नंदीग्राम जा रही हैं और 10 मार्च को हल्दिया में अपना नामांकन दाखिल करेंगी.

टीएमसी की सहयोगी पार्टी कर्शियांग, कालिम्पोंग और दार्जीलिंग सीट से चुनाव लड़ेगी.

ममता ने एलान किया है कि 80 साल से ज्यादा उम्र के नेता चुनाव नहीं लड़ेंगे.

सीएम ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वो 9 मार्च को नंदीग्राम जा रही हैं और 10 मार्च को हल्दिया में नामांकन दाखिल करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




