ePaper

कल्याणी में PM मोदी के मंच पर SC, ST और OBC का फिर से जिक्र, इस वोट बैंक के मायने क्या हैं?

Updated at : 12 Apr 2021 4:22 PM (IST)
विज्ञापन
कल्याणी में PM मोदी के मंच पर SC, ST और OBC का फिर से जिक्र, इस वोट बैंक के मायने क्या हैं?

‍Bengal Election 2021: बंगाल चुनाव के बाकी बचे चार चरणों की वोटिंग के लिए प्रचार जारी हैं. सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने नदिया जिले के कल्याणी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी की हार की भविष्यवाणी की. एससी, एसटी, ओबीसी का जिक्र भी किया. जबकि, टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी भी चुनावी सभा में एससी, एसटी, ओबीसी का जिक्र करती दिख चुकी हैं. यहां बड़ा सवाल यह है कि आखिर बंगाल चुनाव के बाकी बचे चार चरणों के प्रचार में जुटी राजनीतिक पार्टियां एससी, एसटी और ओबीसी का मुद्दा क्यों उठा रही हैं?

कल्याणी में पीएम मोदी ने कहा ममता दीदी और उनकी पार्टी टीएमसी हार के डर से एससी, एसटी, ओबीसी को गाली दे रही हैं. इन लोगों को दीदी और उनकी पार्टी के गुंडों ने एसटी, एससी, ओबीसी के लोगों को बाकी बचे चार चरणों में वोट नहीं देने से रोकने की प्लानिंग की है.

Also Read: SHO अश्विनी कुमार से लेकर शोभा मजूमदार तक, बर्दवान में PM मोदी का आरोप- ममता दीदी, आपको मां के दर्द का अहसास नहीं
पश्चिम बंगाल में SC/ST वोट बैंक गेमचेंजर है?

साल 2011 के मुताबिक पश्चिम बंगाल में एसटी की आबादी करीब 52.90 लाख है. यह पश्चिम बंगाल की कुल आबादी की 5.8 फीसदी है. अनुसूचित जाति की आबादी 2.14 करोड़ है. यही कारण है कि बीजेपी के स्टार प्रचारक पीएम मोदी एससी और एसटी वोटर्स को अपने पाले में करने की कोशिश में हैं. सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी की कल्याणी में रैली को भी देखें तो उन्होंने टीएमसी और सीएम ममता बनर्जी पर एससी, एसटी, ओबीस को वोट देने से रोकने की बात कही. पीएम मोदी ने साफ किया है कि ममता बनर्जी को एससी, एसटी, ओबीसी की फिक्र नहीं है.

Also Read: दीदी आप तो ‘मां, माटी, मानुष’ की बात करती हैं, SHO अश्विनी कुमार की मॉब लिंचिंग पर आपकी ‘ममता’ कहां गई?
बंगाल विधानसभा में एससी, एसटी की स्थिति…

बंगाल विधानसभा को देखें तो एसटी के लिए 16 सीटें आरक्षित हैं. राज्य की कुल 294 में से 68 विधानसभा सीटें एससी के लिए रिजर्व हैं. वहीं, एससी और एसटी का प्रभाव आरक्षित सीटों से भी ज्यादा है. बीजेपी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बंगाल की 42 में से 18 सीटों पर जीत हासिल की थी. उस चुनाव में बीजेपी के साथ एससी और एसटी वोट बैंक भी आए थे. लोकसभा चुनाव में मिले समर्थन के बाद बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में भी एससी, एसटी और ओबीसी को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है. यही कारण है कि पीएम मोदी चुनावी मंच से इनका जिक्र करते अक्सर दिख जाते हैं. अब सारी कोशिश का नतीजा 2 मई को पता चलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola