जलपाईगुड़ी में कोरोना संक्रमित की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Apr 2021 5:01 PM

विज्ञापन

west bengal One died from corona in Jalpaiguri family members of the deceased accused of negligence in treatment : जलपाईगुड़ी में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा मचाया. जानकारी के अनुसार सुबह जलपाईगुड़ी कोविड अस्पताल में कोरोना मरीज की मौत हो गयी. मृतक की पहचान रंजन मित्रा के रूप में हुई है. वो जलपाईगुड़ी शहर के महामाया पाड़ा इलाके के रहनेवाला था. इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने डाॅक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी (जितेंद्र पांडेय) : जलपाईगुड़ी में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा मचाया. जानकारी के अनुसार सुबह जलपाईगुड़ी कोविड अस्पताल में कोरोना मरीज की मौत हो गयी. मृतक की पहचान रंजन मित्रा के रूप में हुई है. वो जलपाईगुड़ी शहर के महामाया पाड़ा इलाके के रहनेवाला था. इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने डाॅक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है.

मृतक के परिजनों ने बताया, रंजन मित्रा को कोरोना पाॅजिटिव होने पर इलाज के लिए जलपाईगुड़ी विश्व बांग्ला क्रीड़ांगन में बने कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका आरोप है, वहां रंजन मित्रा का ठीक से इलाज नहीं किया गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. इलाज में लापरवाही से मौत का आरोप लगाकर मृतक के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया. घटना की सूचना पाकर जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.

Also Read: पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने TMC पर साधा निशाना, कहा- कोरोना को हौवा बताने वालों की होगी हार

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. मृतक के बड़े भाई चंदन मित्रा ने आरोप लगाया उसके भाई को अस्पताल ले जाने के लिए भी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी. इतना ही नहीं अस्पताल लाने के बाद डाॅक्टर उसे देखने भी नहीं आए थे. इलाज समय पर और ठीक से नहीं होने पर ही उसके भाई की मौत हुई है. दूसरी ओर जलपाईगुड़ी असपताल के सुपर गयाराम नस्कर ने बताया कोरोना के हालात दिन प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं. उन्होंने कहा फिलहाल जलपाईगुड़ी में 106 कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती हैं.

Also Read: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पर ममता बनर्जी ने पीएम पर लगाए गंभीर आरोप, कहा ‘This Modi Made Disaster’

Posted by : Babita Mali

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola