Live Updates

बंगाल चुनाव 2021 Updates: दीदी की सरकार का रिपोर्ट कार्ड यहां की सड़कों पर दिखता है, सोनारपुर में बोले पीएम मोदी

Updated:
विज्ञापन

‍Bengal Chunav 2021 Updates: तीसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला. कहा कि दीदी की सरकार के 10 साल का रिपोर्ट कार्ड यहां की सड़कों पर दिखता है. सड़क पर पानी जम जाता है, लेकिन लोगों को पीने का पानी नहीं मिलता. पीएम मोदी ने कहा कि ममता दीदी ने हार स्वीकार कर ली है. इसलिए अब वाराणसी से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं. बंगाल में चुनाव प्रचार का सुपर शनिवार था. यहां पीएम मोदी के अलावा योगी आदित्यनाथ ने भी रैली और रोड शो किये. इस दौरान ममता बनर्जी ने दावा किया कि वह कट्टर हिंदू हैं और हर दिन चंडी पाठ करने के बाद ही घर से निकलती हैं. बंगाल चुनाव 2021 से जुड़ी पल-पल की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के साथ…

विज्ञापन

बंगाल की धरोहर का संरक्षण करेगी भाजपा सरकार

बंगाल की बीजेपी सरकार बांग्ला साहित्य, बांग्ला सिनेमा और यहां की धरोहरों के संरक्षण के लिए काम करेगी

दीदी की सरकार का रिपोर्ट कार्ड यहां की सड़कों पर दिखता है, सोनारपुर में बोले पीएम मोदी

भ्रष्टाचार के खात्मे के सबसे सशक्त माध्यम से टीएमसी को नफरत है

कट मनी, बिचौलियों को खत्म करने का सशक्त माध्यम है डिजिटल इंडिया. इससे टीएमसी को नफरत है. टीएमसी यहां हर योजना का लाभ अपने कैडर को ही देती है. जबकि केंद्र की भाजपा सरकार की जो भी योजना है, उसमें आपका पैसा सीधे आपके बैंक खाते में जाता है. गरीब से गरीब व्यक्ति को इलाज पर कम से कम खर्च करना पड़े, इसके लिए हरसंभव कोशिश केंद्र सरकार कर रही है. जन औषधि केंद्र के माध्यम से दवाई सस्ती की गयी है.

बेटियों को तस्करी से बचाने में दीदी की रुचि नहीं

बेटियों को मानव तस्करों से बचाने के लिए सभी जिलों में एंटी ट्रैफिकिंग यूनिट खोले गये हैं. केंद्र ने पैसे भेजे, लेकिन दीदी इन पैसों के साथ भी न्याय नहीं कर रही हैं.

बहन बेटियों को न्याय मिलना चाहिए कि नहीं

केंद्र सरकार महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध की जल्द सुनवाई के लिए देश भर में 1000 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनवा रही है, लेकिन दीदी की सरकार ने इसकी स्वीकृति नहीं दी.

बांग्ला में ममता बनर्जी को पीएम मोदी की चेतावनी

मोदी ने सोनारपुर में कहा कि दीदी, अपने गुंडों को संभालिए. उन्हें बताइए कि यहां मोदी आ गया है. अब उनकी गुंडागर्दी नहीं चलेगी. अब लोगों को रोजगार चाहिए. अपनी मां-बहन-बेटियों का सम्मान चाहती है. अब अन्याय से छुटकारा पाना चाहती है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola