भतीजा कल्याण की सरकार के जाने का समय हो गया है, औसग्राम से ममता बनर्जी पर अमित शाह का हमला

पश्चिम बंगाल के औसग्राम में रैली को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य में बीजेपी की जीत का दावा और कहा कि दो मई दो दीदी जा रही है. भारतीय जनता पार्टी बंगाल में 200 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बना रही है. उन्होंने कहा कि वो पूरे बंगाल में घूम रहें और राज्य में बीजेपी को आपार समर्थन मिल रहा है.
पानागढ़ (मुकेश तिवारी): पश्चिम बंगाल के औसग्राम में रैली को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य में बीजेपी की जीत का दावा और कहा कि दो मई दो दीदी जा रही है. भारतीय जनता पार्टी बंगाल में 200 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बना रही है. उन्होंने कहा कि वो पूरे बंगाल में घूम रहें और राज्य में बीजेपी को आपार समर्थन मिल रहा है.
अमित शाह ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि दीदी दिन रात अपने भतीयों को बंगाल का मुख्यमंत्री बनान के सपने देखती है. जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन रात गरीबों के भले कि चिंता करते हैं. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा की बंगाल के लिए ऐसे व्यक्ति का नेतृत्व चुने जो गरीबों के बारे में सोचता है, ना की अपने भतीजे को ही सीएम बनाने की चिंता करती है.
गृहमंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी भतीजा कल्याण में व्यस्त रहती हैं. इसिलए उनकी विदाई का समय आ गया है. जनता से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि ममता बनर्जी बड़ी नेत्री हैं इसलिए धूमधाम के साथ बड़े मार्जिन से उनको विदाई दे और बंगाल में बीजेपी को 200 से अधिक सीटों पर जीतने के लिए मदद करें.
Also Read: पीएम मोदी ने सीएम ममता से पूछा- ‘दीदी ओ दीदी’ गाली तो आप मुझे जो बोलती हैं वो क्या है?
रैली में बीजेपी के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद सभी किसानों को केंद्रीय योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा. साथ ही कहा कि महिलाओं की सुरक्षा बढ़ायी जाएगी. उनकी शिक्षा मुफ्त की जाएगी.
इससे पहले नदिया में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी के एक कथित ऑडियो टेप को लेकर हमला बोला था. अमित शाह ने कहा कि दीदी, लाशों पर राजनीति कर रही है, जो कि शर्मनाक है. बता दें कि शुक्रवार को बीजेपी ने ममता बनर्जी का एक ऑडियो शेयर किया था, जिसमें कथित तौर पर टीएमसी सुप्रीमो पार्टी जिलाध्यक्ष से शीतलकुची फायरिंग केस में मारे गए लोगों के शवों को रखकर प्रदर्शन करने की बात कह रही हैं.
Posted By: Pawan Singh
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




