ePaper

बंसत पंचमी पर प्रयागराज में उमड़ा भक्तों का सैलाब, हजारों लोगों ने लगायी आस्था की डुबकी, देखें तस्वीरें

Updated at : 05 Feb 2022 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
बंसत पंचमी पर प्रयागराज में उमड़ा भक्तों का सैलाब, हजारों लोगों ने लगायी आस्था की डुबकी, देखें तस्वीरें

Basant Panchmi: माघ मेले के चौथे स्नान पर्व पर बसंत पंचमी पर स्नान के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है. सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगानी शुरू कर दी.

विज्ञापन
undefined

माघ मेले के चौथे स्नान पर्व पर बसंत पंचमी पर स्नान के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है. सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगानी शुरू कर दी.

undefined

बसंत पंचमी के मौके पर यहां दूर दराज से आए श्रद्धालु के साथ ही आज क्षेत्रीय लोग भी मां गंगा-युमना और सरस्वती के पावन संगम में पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं. हालांकि, अत्यधिक भीड़ होने के कारण कोविड गाइड का पालन नहीं हो पा रहा.

undefined

बसंत पंचमी स्नान पर्व के मौके पर माघ मेले में दूरदराज से आए श्रद्धालुओं के साथ ही प्रयागराज के ग्रामीण इलाकों से भी भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. जैसे-जैसे दिन चढ़ा रहा है श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है

undefined

बसंत पंचमी स्नान पर्व को लेकर हमेशा से देखा जाता रहा है किस दिन प्रयागराज जिले समेत आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंचते हैं. संगम समेत डेढ़ दर्जन घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का स्नान के लिए ताता लगा हुआ है.

undefined

बसंत पंचमी स्नान पर्व के मौके पर प्रदेश भर से तो लोग पहुंचते ही है इसके साथ ही प्रयागराज समेत आप पास के ग्रामीण इलाकों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है. श्रद्धालुओं की की भीड़ और सुविधा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा शहर के अंदर भारी वाहनों की नो इंट्री रात में ही लागू कर दी गई थी.

undefined

इंट्री पॉइंट हनुमानगंज हबुसा मोड़, सहसो चौराहा, सोराव, नवाबगंज, धूमनगंज पोलिस चौकी, रामपुर चौराहा, घूरपुर थाना गेट से भरी वाहनों के लिए नो इंट्री लागू की गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola