Live Updates

Bareilly Chunav 2022: बहेड़ी में सबसे ज्यादा तो कैंट में सबसे कम वोटिंग, देखें किस सीट पर कितना हुआ मतदान

Updated:
विज्ञापन

Bareilly Chunav 2022 Second Phase Polling Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में बरेली की 9 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी यानी आज मतदान हुआ. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हुआ. देखें मतदान से जुड़ी दिन भर की खबरें…

विज्ञापन

बरेली विधानसभा वार मतदान प्रतिशत

बरेली में पिछली बार 62.94 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. वहीं, इस बार 61.67 प्रतिशत मतदान हुआ है.

सीट- 2017-2022

बहेड़ी- 71.77 – 72.60

मीरगंज- 64.67 – 62.80

भोजीपुरा- 68.73- 64.91

नवाबगंज- 68.49- 66.70

फरीदपुर- 62.06- 60.20

बिथरी चैनपुर- 64.71- 60.50

बरेली- 53.70- 54.00

बरेली कैंट- 53.37- 50.82

आंवला- 60.89- 62.50

बरेली में दूसरे चरण का मतदान सम्पन्न, 231 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद

उत्तर प्रदेश के द्वितीय चरण का मतदान सोमवार को संपन्न हो गया. बरेली मंडल की 21 विधानसभा सीट के लिए 231 प्रत्याशियों की सियासी किस्मत का फैसला मतदाताओं ने अपनी ऊँगली से ईबीएम का बटन दबाकर कर दिया. मगर, अब मतदाताओं के फैसले का रिजल्ट 10 मार्च को आएगा. सबकी निगाहें 10 मार्च को होने वाली मतगणना पर टिकी हुई है.

Bareilly Chunav 2022: बहेड़ी में सबसे ज्यादा तो कैंट में सबसे कम वोटिंग, देखें किस सीट पर कितना हुआ मतदान

बरेली चुनाव: शाम पांच बजे तक 57.96 प्रतिशत मतदान

Bareilly Chunav 2022: बहेड़ी में सबसे ज्यादा तो कैंट में सबसे कम वोटिंग, देखें किस सीट पर कितना हुआ मतदान

बरेली चुनाव: फरीदपुर में मतदान केंद्रों में छाया सन्नाटा

बरेली की फरीदपुर विधानसभा के किसान इंटर कॉलेज के मतदान केंद्रों पर शाम होते ही सन्नाटा छा गया है. एक ही बूथ पर मतदाताओं की लाइन लगी है. बाकी मतदान कर्मी मतदान निपटा कर आराम से बैठे.

बरेली चुनाव: भाजपा विधायक डॉ. अरुण कुमार ने किया मतदान

भाजपा के शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने परिवार के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाला.

Bareilly Chunav 2022: बहेड़ी में सबसे ज्यादा तो कैंट में सबसे कम वोटिंग, देखें किस सीट पर कितना हुआ मतदान

बरेली विधानसभा चुनाव:  शादी का मंडप छोड़ वोट डालने पहुंचे दूल्हा

बरेली में शादी का मंडप छोड़कर दूल्हा वोट डालने पहुंचे. दूल्हा और उसके परिवार को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola