बरेली में 14 और 23 फरवरी को 93.59 लाख मतदाता करेंगे मतदान, 23 सीटों पर बीजेपी का कब्जा

बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर के दूसरे चरण, जबकि, पीलीभीत में चौथे चरण में 23 फरवरी को वोट डाल जाएंगे. इस मंडल में 93.59 मतदाता 25 विधायक को चुनेंगे. इसमें युवा मतदाता 1,05,038 हैं.
Bareilly Chunav 2022 Details: उत्तर प्रदेश चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. इसमें बरेली मंडल की 25 विधानसभा सीट पर 14 और 23 फरवरी को वोट डालें जाएंगे. पिछली बार बरेली मंडल में दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी. पिछली बार दूसरे फेज में 15 फरवरी 2017 को बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर समेत 11 जिलों की 67 विधानसभा सीट पर वोट डाले गए थे. इस बार बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर के दूसरे चरण, जबकि, पीलीभीत में चौथे चरण में 23 फरवरी को वोट डाल जाएंगे. इस मंडल में 93.59 मतदाता 25 विधायक को चुनेंगे. इसमें युवा मतदाता 1,05,038 हैं.
-
कुल मतदाता- 32,73,298
-
पुरुष- 17,70,015
-
महिला- 15,03,193
-
थर्ड जेंडर- 90
-
18-19 आयु वर्ग- 47,406
-
दिव्यांग- 25,321
-
80 वर्ष से अधिक- 46,519
शाहजहांपुर जिले की 6 विधानसभा के लिए 22.60 लाख मतदाता वोट डालेंगे. पीलीभीत की 4 विधानसभा सीट के लिए 14.40 लाख और बदायूं की 6 सीट के लिए 23.85 लाख मतदाता वोटिंग करेंगे.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में बीजेपी ने बरेली मंडल की अधिकांश सीट पर कब्जा किया था. बरेली मंडल की 25 सीट में से भाजपा को 23 सीट मिलीं थीं. इसमें बरेली की नौ में से नौ और पीलीभीत की सभी चार में से चार पर बीजेपी की जीत हुई थी. जबकि, बदायूं और शाहजहांपुर की छह-छह सीट में से पांच-पांच पर कमल खिला था. सपा को सिर्फ बदायूं में सहसवान और शाहजहांपुर में जलालाबाद की सीट मिली थी. भाजपा पुराना रिकॉर्ड दोहराने की तैयारी में हैं. सपा ने 25 से 20 सीट जीतने की रणनीति बनाई है. वहीं, बीजेपी सहसबान और जलालाबाद को समाजवादी पार्टी से छीनने की कोशिश में है.
(रिपोर्ट:- मुहम्मद साजिद, बरेली)
Also Read: UP Chunav 2022 Dates: ग्राफिक्स से समझिए आपके जिले में किस तारीख को होंगे मतदान, देखें PHOTOS
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




