बिहार के समस्तीपुर में अपराधियों ने बैंक लूटा, बैंक ऑफ इंडिया से 16.76 लाख रुपये लेकर भागे लुटेरे

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Aug 2021 4:31 PM

विज्ञापन

बिहार में एक बार फिर बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. समस्तीपुर जिला के बैंक ऑफ इंडिया में ये लूट हुई है. अपराधियों ने दिन दहाड़े 16.76 लाख रुपये की लूट की है. शनिवार दोपहर को चार की संख्या में आये लूटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

समस्तीपुर में बैंक ऑफ इंडिया के हरपुर एलोथ शाखा को इस बार अपराधियों ने निशाना बनाया और लूट को अंजाम दिया. दिन दहाड़े हुए इस लूट ने एकबार फिर साबित कर दिया है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये हैं. हथियार के दम पर इन अपराधियों ने 16.76 लाख रुपये की लूट की है. सभी अपराधी फरार हो गये.

(खबर अपडेट हो रही है)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन