बलिया में दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग रचाई शादी, पति और मासूम बच्चों को ठुकरा कर हुई फरार

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 11 Jun 2023 9:00 AM

विज्ञापन

बलिया में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ हर पल रहने के लिए पति और दो मासूम बच्चों को ठुकरा कर चली गयी. एक महीने से फरार महिला ने शनिवार को अपने प्रेमी के साथ बालेश्वर मंदिर में शादी रचा ली.

विज्ञापन

बलिया. यूपी के बलिया से अजब-गजब खबर सामने आ रही है. बलिया के सिकंदरपुर में प्रेमी के प्यार के चक्कर में एक महिला ने अपने 2 मासूम बच्चों को छोड़कर फरार हो गयी. महिला ने अपने बच्चों की भी परवाह नहीं की. महिला ने पति का प्यार और दो मासूम बच्चों को ठुकरा दिया. इसके बाद अपने प्रेमी से शनिवार को जनपद मुख्यालय स्थित बालेश्वर मंदिर में शादी रचा ली. जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

महिला ने एक महीने पहले प्रेमी संग हो गयी थी फरार

मामला सिकन्दपुर थाना क्षेत्र के बंगरा चकखान गांव का है. जहां पर राजकुमार प्रजापति की शादी बछरजा निवासी रुक्मिणी से 9 साल पहले हुई थी. दोनों का 5 साल का बेटा और 7 साल की बेटी है. शादी के कुछ दिन बाद रुक्मिणी का गांव के ही सुनील कुमार से प्रेम हो गया और दोनों छुप छुप कर एक दूसरे से मिलने लगे. परिजन और लोगों का विरोध बढ़ा तो दोनों एक साथ जीने मरने पर उतारू हो गए. जब लोगों के हस्तक्षेप से परेशान होकर करीब एक महीने पहले दोनों फरार हो गए.

Also Read: बरेली में SDO पर जेई को बेइज्जत करने का आरोप, उत्पीड़न से खफा JE ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का किया प्रयास
महिला ने प्रेमी से रचायी शादी

एक सप्ताह पहले घर वापसी किए प्रेमी जोड़े को देख कर एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. लेकिन, दोनों परिवारों में वाद-विवाद होने लगा. इसी बीच मामला थाने पहुंच गया. बातचीत के दौरान दोनों किसी भी सूरत में एक दूसरे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे. उधर, परिजन भी उन्हें अपने घर में रखने को तैयार नहीं थे. यह देख सुनील और रुक्मिणी ने शनिवार को बालेश्वर नाथ मंदिर में शादी कर ली. हालांकि अभी भी साथ रखने को लेकर सुनील के परिजन तैयार नहीं हैं.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola