फूल बाजार खोलने के फैसले पर भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो ने ममता बनर्जी की निंदा की

babul supriyo criticised mamata banerjee for opening flower markets in west bengal during lockdown कोलकाता : केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के बीच एक बड़ा फूल बाजार को खोलने की अनुमति देने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की. उन्होंने दावा किया कि इससे लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ जायेगी.
कोलकाता : केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के बीच एक बड़ा फूल बाजार को खोलने की अनुमति देने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की. उन्होंने दावा किया कि इससे लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ जायेगी.
Also Read: पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 10 ‘हॉटस्पॉट’ 14 दिन के लिए पूरी तरह से बंदवरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि इस फूल बाजार के खुलने से ‘गलत संकेत’ जायेगा कि राज्य कोरोना वायरस के खतरे से नहीं जूझ रहा है. परीक्षण किट की आपूर्ति से लेकर राशन सामग्री में कथित लूट तक विभिन्न मुद्दों पर अपने ट्विटर हैंडल पर मुख्यमंत्री की आलोचना करते रहे सुप्रियो ने शनिवार को ट्वीट किया कि हावड़ा फूल बाजार को खोलकर ‘मुख्यमंत्री जन सुरक्षा को खतरे में डाल रही हैं और यह दर्शाता है कि राज्य में स्थिति खतरनाक’ है.
“Hum bolega toh bologe ki Politics karta hai” par aap log bataiye, aisa hona chahiye kya? Yeh issliye ho raha hai kyunki Phool, Mithai, Paan, sab kuch allow karke @MamataOfficial ji ne public ko yeh galat sanket jo de di ke “CORONA ko WB hara chuki hai- #Covid_19 ab past hai”😱 https://t.co/lqg4NwQCbo
— Babul Supriyo (@SuPriyoBabul) April 10, 2020
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘हम बोलेगा तो बोलोगे कि राजनीति करता है. पर आपलोग बताइए कि ऐसा होना चाहिए था क्या. यह इसलिए हो रहा है, क्योंकि फूल, मिठाई, पान की दुकानों यानी सभी चीजों को (खुले रहने की) अनुमति देकर ममता जी ने यह गलत संकेत दे दिया कि कोरोना को अब पश्चिम बंगाल हरा चुका है. कोविड-19 अब अतीत है.’
Also Read: पश्चिम बंगाल की सांसद रूपा गांगुली ने कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए एमपी लैड फंड से दिये 8 करोड़ रुपयेइससे पहले एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लोगों से ‘फूल बाजार में जाने जैसे मुद्दों पर मुख्यमंत्री की अवमानना करने का’ और घरों में ही रहने आह्वान किया था, क्योंकि ऐसी जगहों पर भीड़ रहती है. सुप्रियो ने शुक्रवार को भी फूल बाजार नहीं खोलने का आग्रह किया था.
बंगाल रणजी टीम के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने कोविड-19 महामारी के कारण देश भर में लागू लॉकडाउन के दौरान अपने गृहनगर देहरादून में फंसे प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए पुलिस बल को ढाई लाख रुपये दान दिये. कोरोना वायरस के संक्रमण से भारत में 250 से अधिक लोगों की जान चली गयी है, जबकि 8,000 से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में हैं.
Also Read: लॉकडाउन में ‘क्रमिक छूट’ पर केंद्र और बंगाल की ममता बनर्जी सरकार आमने-सामनेबंगाल क्रिकेट संघ की ओर से जारी बयान में ईश्वरन ने कहा, ‘इस कठिन समय में हमें एकजुटता के साथ दूसरों की मदद करनी होगी. हमने सीमा के पास फंसे हुस प्रवासी श्रमिकों को खाना खिलाने के लिए देहरादून पुलिस को 2.5 लाख रुपये का दान दिया है.’ कहा, ‘हमने 100 से अधिक वंचित परिवारों के घर भोजन और राशन पहुंचाया है. जब जरूरत इतनी ज्यादा हो, तो यह काफी नहीं है. लेकिन, हमें मदद करने में खुशी हुई.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




