Fact Check : रामलला की वायरल हुई पहली तस्वीर का क्या है सच? मुख्य पुजारी ने उठाया पर्दा
Ayodhya Ram Lalla Photos – कुछ तस्वीरों में रामलला की मूर्ति का चेहरा कपड़े से ढंका हुआ नजर आया. वहीं, कुछ तस्वीरों में भगवान राम के बाल रूप वाली मूर्ति के चेहरे पर कोई कपड़ा नजर नहीं आ रहा है. रामलला की मूर्ति की वायरल हो रही तस्वीरों पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ के मुख्य पुजारी का बयान आया है
Ayodhya Ram Mandir Ram Lalla Photos Fact Check : अयोध्या धाम में राम मंदिर में राम लला का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. नवनिर्मित राम मंदिर में आगामी 22 जनवरी को भगवान राम के बाल रूप की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है. इससे पहले, 19 जनवरी दिन शुक्रवार को राम लला की कुछ तस्वीरें सामने आयीं. काले रंग के पत्थर से बनी राम लला की मूर्ति की तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं.

रामलला की वायरल हो रही तस्वीरों की क्या है सच्चाई?
कुछ तस्वीरों में रामलला की मूर्ति का चेहरा कपड़े से ढंका हुआ नजर आया. वहीं, कुछ तस्वीरों में भगवान राम के बाल रूप वाली मूर्ति के चेहरे पर कोई कपड़ा नजर नहीं आ रहा है. वायरल हो रही तस्वीरों में रामलला के चेहरे पर मंद मुस्कान नजर आ रही है. राम लला की मूर्ति की वायरल हो रही तस्वीरों के बारे में अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी का बयान आया है और उन्होंने इन्हें नकली बताया है.

#WATCH | Ayodhya: On the idol of Lord Ram, Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Chief Priest Acharya Satyendra Das says, "…The eyes of Lord Ram's idol cannot be revealed before Pran Pratishtha is completed. The idol where the eyes of Lord Ram can be seen is not the real idol. If… pic.twitter.com/I0FjRfCQRp
— ANI (@ANI) January 20, 2024

प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने से पहले भगवान राम की मूर्ति की आंखें प्रकट नहीं की जा सकतीं
भगवान राम की मूर्ति पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास का कहना है कि प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने से पहले भगवान राम की मूर्ति की आंखें प्रकट नहीं की जा सकतीं. जिस मूर्ति में भगवान राम की आंखें दिखाई दे रही हैं, वह मूर्ति असली नहीं है. मुख्य पुजारी का कहना है कि अगर आंखें देखी जा सकती हैं तो आंखें किसने दिखाईं और मूर्ति की तस्वीरें कैसे वायरल हो रही हैं, इसकी जांच होनी चाहिए.
Also Read: Ayodhya Ram Mandir: रामलला के वीआईपी दर्शन, दान और प्रसाद के नाम पर SCAM… एक क्लिक से खाली हो जाएगा अकाउंटप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










