ePaper

Ram Mandir Bhumi Pujan : अखबारों की जुबानी, बाबरी मस्जिद विध्वंस की पूरी कहानी

Updated at : 05 Aug 2020 11:14 AM (IST)
विज्ञापन
Ram Mandir Bhumi Pujan : अखबारों की जुबानी, बाबरी मस्जिद विध्वंस की पूरी कहानी

Ram Mandir Bhumi Pujan, Ayodhya ram mandir, 5 august bhumi pujan, pm modi : राम मंदिर भूमि पूजन अब से थोड़ी देर में हो जाएगा. देश के पीएम नरेंद्र मोदी भूमि पूजन की नींव रखने वाले हैं. इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनना कौन नहीं चाहता.

विज्ञापन
undefined

अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन दिसंबर 2019 में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद साकार हो रहा है.

undefined

आपको बता दें कि छह दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद विध्वंस हुआ था. उस समय देश के पीएम नरसिम्हा राव थे.

undefined

बाबरी मस्जिद विध्वंस को 28 साल गुजर चुके हैं. इसे लेकर अखबारों ने भी विशेष कवरेज किया था. हिंदी और अंग्रेजी के तमाम बड़े अखबारों ने उस घटना को प्रमुखता से शब्दों में उतारा था. आइये देखते हैं.

undefined

फरवरी 1986 में जिला मजिस्ट्रेट ने विवादित स्थल के दरवाजे से ताला खोलने के आदेश दिए थे. इस खबर ने अखबार की सुर्खियां बटोरी और इसके बाद ही विरोध में बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी का गठन किया गया था.

undefined

दूसरी तरफ नवंबर 1989 में विश्व हिंदू परिषद ने मस्जिद से थोड़ी दूर राम मंदिर का शिलान्यास किया था. यह खबर भी अखबारों की सुर्खियां बटोरी थी.

undefined

एक अखबार ने छह दिसंबर तक की अयोध्या दिन-दिन चढ़ते तेवर के साथ उस वक्त की अयोध्या नगरी के तेवर पर फोटो कैप्शन लिखा था.

undefined

वहीं, कारसेवकों को घेरने की खबर भी प्रकाशित की गयी थी. इस खबर में सारी घटनाओं का आंखों देखा हाल कैद किया गया था. मस्जिद विध्वंस के पहले और बाद के हालात को अखबारों में प्रमुखता से जगह दी गयी थी

undefined

बाबरी मस्जिद विध्वंस और केंद्र सरकार के कल्याण सिंह सरकार को बर्खास्त करने की खबर हेडलाइन बनी.

undefined

मस्जिद विध्वंस के बाद आंदोलन से जुड़े बड़े नेताओं की गिरफ्तारी की खबरें भी प्रकाशित की गयी.

undefined

अखबारों ने बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद देश के हालात को लेकर भी आर्टिकल पब्लिश की.

undefined

आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया.

undefined

कोर्ट ने 2.77 एकड़ विवादित जमीन को राम लला विराजमान को देने का आदेश दिया. मस्जिद के लिए अलग से पांच एकड़ जमीन सुन्नी वक्फ बोर्ड को देने का फैसला सुनाया गया.

undefined

सरकार को मंदिर निर्माण के लिए तीन माह के भीतर ट्रस्ट बनाने का आदेश भी दिया गया.

undefined

आज 5 अगस्त की तारीख भी आ गयी, जब राम मंदिर भूमि पूजन के लिए नींव रखी जायेगी.

Posted By : Sumit Kumar Verma

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola