Avoid Chana With These Food: भुना चना के साथ इन 3 चीजों को कभी न खाएं

Published by : Shweta Pandey Updated At : 24 Sep 2024 3:19 PM

विज्ञापन

Avoid Chana With These Food

Avoid Chana With These Food: भुने हुए चना के साथ कौन सी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. चलिए हम जानते हैं कि भुने चन को कौन सी चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए?

विज्ञापन

Avoid Chana With These Food: चना आज के समय में सबसे अधिक लोग खाते हैं. क्योंकि चना में कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो कि एक शरीर के लिए जरूरी होते हैं. कुछ लोग कच्चा चना खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग चना को भूनकर खाते हैं. जो कि सेहत के लिए लाभकारी होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भुना हुआ चना का सेवन किन चीजों के साथ कभी नहीं करना चाहिए. हम इस आर्टिकल के जरिए जानेंगे भुने चन को कौन सी चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए?

दही के साथ भुना चना क्या खाना चाहिए

भुना हुआ चना और दही के साथ नहीं खाना चाहिए. क्योंकि दही और भुना हुआ चना का कॉम्बिनेशन सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं होता है. हालांकि आप देखते होंगे कि कुछ लोग नाश्ते में भुना हुआ चना और दही का सेवन करते हैं जो कि इससे उनके सेहत पर भारी पड़ सकता है. भुना चना और दही मिलाकर खाने से पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती है.
Also Read: महिलाओं में क्या 50 साल की उम्र के बाद भी माहवारी होना सही होता है?

खट्टे फल के साथ भुना हुआ चना

बहुत से लोग खट्टे फल के साथ चना को भूनकर खाते हैं तो की सेहत के लिहाज से नुकसानदायक होता है. अगर आप भुने हुए चने का सेवन संतरे, नींबू और मौसमी के साथ करते हैं तो इसमें मौजूद विटामिन सी और साइट्रिक एसिड और हाई प्रोटीन के साथ मिलकर रिएक्शन करता है जिससे पेट में गैस, एसिडिटी और दर्द आदि की समस्या हो सकती है.
Also Read: बकरी के दूध पीने से दूर होती हैं ये 6 गंभीर बीमारियां

मछली के साथ भुना हुआ चना

अगर आप भुने हुए चने को मछली के साथ खाते हैं तो इससे आपका पाचन खराब हो सकता है. क्योंकि भुने हुए चने और मछली साथ में खाने से इसका बुरा असर डाइजेस्टिव सिस्टम पर पड़ता है. जहां मछली में प्रोटीन होता है तो वहीं चना भी प्रोटीन का अच्छा सोर्स है ऐसे में दोनों चीजों को एक साथ मिलाकर खाने से इससे आपका पाचन तंत्र नुकसान पहुंच सकता है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola