ePaper

OLA S1 Pro से भी तेज भागने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर ला रही एथर एनर्जी, टीजर किया जारी, देखें वीडियो-PHOTO

Updated at : 01 Dec 2023 2:21 PM (IST)
विज्ञापन
OLA S1 Pro से भी तेज भागने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर ला रही एथर एनर्जी, टीजर किया जारी, देखें वीडियो-PHOTO

बेंगलुरु स्थिति दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता स्टार्टअप कंपनी के सह-संस्थापक तरुण मेहता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका एक वीडियो टीजर जारी किया है. इस वीडियो के जरिए उन्होंने 450 अपेक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में खुलासा किया है.

विज्ञापन

Ather New 450 Apex EV Scooter : भारत में मोटरसाइकिलों के मुकाबले इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनियां भी ग्राहकों की पसंद के अनुसार लेकिन उम्मीदों से बढ़कर इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतार रही हैं. इसमें भी ओला इलेक्ट्रिक और एथर एनर्जी में तो नए स्कूटर लॉन्च करने की मानो होड़ लगी हुई है. फेस्टिव सीजन के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने वाली एथर एनर्जी अब 450 अपेक्स को लॉन्च करने जा रही है. स्टार्टअप कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसका टीजर जारी किया है. ये कंपनी का फास्टेस्ट स्कूटर होगा, जो बाजार में ओला के एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर को टक्कर देगा.

2024 की शुरुआत में हो सकता है लॉन्च
undefined

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एथर एनर्जी 450 अपेक्स को साल 2024 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है. उम्मीद की जा रही है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एथर के अन्य मॉडल से अधिक रेंज मिलेगी. बेंगलुरु स्थिति दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता स्टार्टअप कंपनी के सह-संस्थापक तरुण मेहता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका एक वीडियो टीजर जारी किया है. इस वीडियो के जरिए उन्होंने 450 अपेक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में खुलासा किया है. इसके साथ ही, इस वीडियो में उन्होंने इसके राइडिंग एक्सपीरियंस के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने यह भी कहा है कि कंपनी के 10 साल पूरे होने पर वे अपने 450 रेंज वाले स्कूटरों को आगे बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं. हाल ही में कंपनी ने सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर 450एस को बाजार में लॉन्च किया है.

नए स्कूटर की कैसी होगी बॉडी
undefined

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तरुण मेहता द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में आने वाले एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर की तस्वीर भी दिखाया गया है, जिसमें स्कूटर के ट्रांसपेरेंट पेनल्स दिखाई दे रहे हैं. आने वाले मॉडल को सीरीज 2 कहा जाएगा. उम्मीद यह भी है कि यह आने वाला नए जेनरेशन वाला 450 एक्स एक स्पेशल एडिशन मॉडल होगा. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि आने वाला नए जेनरेशन वाला 450 एक्स में मौजूदा मॉडल-3 450 एक्स की तरह स्पेसिफिकेशंस होंगे या नहीं.

फास्टेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर
undefined

एथर एनर्जी की ओर ये दावा भी किया जा रहा है कि उसकी ओर से पेश किया जाने वाला 450 अपेक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर फास्टेस्ट स्कूटर मॉडल होगा. स्पीड तेज करने के लिए कंपनी ने इस स्कूटर में कई बदलाव किए हैं. खासतौर पर इसके हार्डवेयर में अपडेट देखने को मिल सकता है. इसके अलावा, इस स्कूटर के कई सॉफ्टवेयर को भी अपग्रेड किया जा सकता है.

एथर 450 अपेक्स के फीचर
undefined

एथर 450 एपेक्स के फीचर्स के बारे में बात की जाए, तो कंपनी की ओर से इसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसल दिया जा सकता है. इसके अलावा, ग्राफिक्स में कई सारे बदलाव देखने को मिल सकते हैं. चार्जिंग समय को काम करने पर कंपनी ध्यान दे सकती है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola