जामताड़ा : सहायक अध्यापक 19 जनवरी को करेंगे विधानसभा का घेराव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Dec 2023 6:02 AM
बैठक में मनबोध पंडित, एकलाल सिंह, सावित्री देवी, कुमारी वीणा सिन्हा, असीम चक्रवर्ती, सुदर्शन पंडित, दिनेश मित्रा, चरकू राय, संदीप खान, बेनी माधव घोष, युसूफ अंसारी, खलील अंसारी, मुख्तार अंसारी आदि सहायक अध्यापक थे.
जामताड़ा : नारायणपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता उमेश मिश्रा ने की. उमेश मिश्रा ने कहा कि 28 व 29 दिसंबर को मोरहाबादी मैदान में 62000 सहायक अध्यापकों का जमावड़ा होगा. साथ ही मुख्यमंत्री आवास को घेरने का कार्यक्रम तय है. 19 जनवरी को विधानसभा का घेराव किया जायेगा. 62000 सहायक अध्यापकों को बिहार के तर्ज पर वेतनमान मिलना चाहिए जिसका वादा हेमंत सरकार ने किया था. बैठक में मनबोध पंडित, एकलाल सिंह, सावित्री देवी, कुमारी वीणा सिन्हा, असीम चक्रवर्ती, सुदर्शन पंडित, दिनेश मित्रा, चरकू राय, संदीप खान, बेनी माधव घोष, युसूफ अंसारी, खलील अंसारी, मुख्तार अंसारी आदि सहायक अध्यापक थे.
Also Read: जामताड़ा : नाला प्रखंड के नुतनडीह आज आयेंगे सीएम हेमंत सोरेन, सुरक्षा के किये गये हैं पुख्ता इंतजाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










