Assembly Election Results 2023 LIVE : रुझानों में भाजपा 3-1 से आगे, कांग्रेस का तेलंगाना में जोरदार प्रदर्शन

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Dec 2023 12:13 PM

विज्ञापन

Assembly Election Result 2023 MP Chhattisgarh Rajasthan Telangana Chunav Winner BJP vs Congress latest news - शुरुआती रुझानों में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है. वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान के रुझानों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिल चुका है.

विज्ञापन

Vidhan Sabha Chunav Results 2023 LIVE : विधानसभा चुनाव 2023 के शुरुआती रुझानों में बुधनी विधानसभा सीट से शिवराज सिंह चौहान आगे, टोंक से सचिन पायलट आगे और सरदारपुरा से अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं. शुरुआती रुझानों में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है. वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान के रुझानों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिल चुका है. जबकि तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी को रुझानों में पूर्ण बहुमत मिल चुका है.

Also Read: Assembly Election 2023 LIVE Results: विधानसभा चुनाव के नतीजे देखें ऑनलाइन, काम आयेंगे ये प्लैटफॉर्म्स

Assembly Election Result LIVE : शुरुआती रुझानों में भाजपा कांग्रेस से आगे

शुरुआती रुझानों में राजस्थान में भाजपा 103 और कांग्रेस पार्टी 86, मध्य प्रदेश में भाजपा 130 और कांग्रेस 91, छत्तीसगढ़ में भाजपा 45 और कांग्रेस 41 सीटों पर आगे है. वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस ने 68 और बीआरएस ने 35 सीटों पर बढ़त बना रखी है. मालूम हो कि आज मध्य प्रदेश के 230, राजस्थान के 199, तेलंगाना के 199 और छत्तीसगढ़ के 90 सीटों पर नतीजे आएंगे. आज सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई और अब ईवीएम मशीन के वोटों की गिनती चल रही है. रुझानों के अनुसार, तीन राज्यों में भाजपा कांग्रेस से आगे है.

Assembly Election Result LIVE: आज शाम पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे पीएम मोदी

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के नतीजे आज सामने आयेंगे. इसके लिए मतगणना जारी है. रुझानों में भाजपा तीन राज्यों में आगे चल रही है. पार्टी की सफलता पर दिल्ली में स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में जश्न की तैयारी शुरू हो गई है. आज शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यालय पहुंचेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

Also Read: Assembly Election 2023: EVM से कैसे होती है मतगणना? जानिए इससे जुड़े हर सवाल का जवाब

Assembly Election Result 2023: हैदराबाद में कांग्रेस ऑफिस के बाहर जश्न का माहौल

शुरुआती रुझानों में पार्टी को 47 सीटों पर बढ़त मिलने के बाद हैदराबाद में तेलंगाना कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल है. पार्टी कैडर्स ‘अलविदा, अलविदा केसीआर’ का नारा लगा रहे हैं. इलेक्शन कमीशन के आकड़ों के अनुसार, शुरुआती रुझानों में बीआरएस को 26 सीटों पर बढ़त हासिल है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola