Asian Games: 4x400 मीटर रिले में भारत की पुरुष टीम ने जीता गोल्ड
Published by : Vaibhaw Vikram Updated At : 04 Oct 2023 8:01 PM
मुहम्मद अनस, राजेश रमेश, अमोज जैकब और मुहम्मद अजमल की भारतीय चौकड़ी ने बुधवार को हांग्जो में एशियाई खेल 2023 में पुरुषों की 4x400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता.
हांगझोऊ में खेले जा रहे एशियाई खेल 2023 में बुधवार को अनस मुहम्मद याहिया, अमोज जैकब, मुहम्मद अजमल वरियाथोडी और राजेश रमेश की भारतीय चौकड़ी ने पुरुषों की 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता जबकि विथ्या रामराज, ऐश्वर्या मिश्रा, प्राची और सुभा वेंकटेशन की महिला टीम ने 4×400 मीटर रिले में सिल्वर मेडल पर कब्जा किया.
बेल्जियम में हाल ही में संपन्न एथलेटिक्स विश्व चैंपियंस में जैकब, अनस, रमेश और अजमल के क्वार्टर द्वारा हासिल किए गए इवेंट में भारत के पास एरिया रिकॉर्ड भी है। टीम ने फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए 2:59.05 मिनट का समय लिया था.
भारत के नीरज चोपड़ा ने भी बुधवार को एशियन गेम में इतिहास रच दिया है. उन्होंने जैवलिन थ्रो में 88.88 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है. इसके साथ ही भारत के ही किशोर कुमार जेना ने 87.54 मीटर की दूरी तय कर के रजत पदक जीता है.
फाइनल में नीरज चोपड़ा को किसी और से नहीं बल्कि हमवतन किशोर कुमार जेना ने टक्कर दिया. चोपड़ा का पहला थ्रो 82.38 मीटर था. दूसरे प्रयास में उन्होंने 84.49 मीटर का थ्रो किया. वहीं, जेना ने 81.26 मीटर की थ्रो के साथ शुरुआत किया, लेकिन दूसरे प्रयास में 86.77 मीटर का थ्रो फेंककर नीरज चोपड़ा से बढ़त ले ली थी. हालांकि, चौथे प्रयास में नीरज चोपड़ा ने 88.88 मीटर की दूरी तय कर के फिर से बढ़त हासिल कर ली. वहीं, जेना ने अपने चौथे प्रयास में 87.54 मीटर का थ्रो किया और नीरज चोपड़ा से पीछे रह गए और उन्होंने सिल्वर मेडल जीता. इसके अलावा जापान के रोडरिक जेनकी डीन ने 82.68 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vaibhaw Vikram
वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










