Asia Cup 2023: सुपर चार में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को नेपाल पर दर्ज करनी होगी जीत

Updated:
विज्ञापन

भारत का सामना सोमवार को नेपाल से होगा जिसमें रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम बड़ी जीत दर्ज करके एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर चार में अपनी जगह पक्की करने के लिए उतरेगी. पाकिस्तान ग्रुप ए से पहले ही सुपर चार में जगह बना चुका है. उसके दो मैचों में तीन अंक हैं.

विज्ञापन

भारत का सामना सोमवार को नेपाल से होगा जिसमें रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम बड़ी जीत दर्ज करके एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर चार में अपनी जगह पक्की करने के लिए उतरेगी. पाकिस्तान ग्रुप ए से पहले ही सुपर चार में जगह बना चुका है. उसके दो मैचों में तीन अंक हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द होने से भारत का एक अंक है.यदि सोमवार को होने वाला मैच भी बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो भारत दो अंकों के साथ सुपर चार में पहुंच जाएगा लेकिन रोहित शर्मा और उनके साथी निश्चित तौर पर इस तरह से आगे नहीं बढ़ना चाहेंगे. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत के लिए कुछ सकारात्मक पहलू रहे, जिन्हें वह टूर्नामेंट में आगे भी जारी रखना चाहेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola