सातवें समन के बाद भी ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, 'आप' ने कहा- हम I-N-D-I-A गठबंधन नहीं छोड़ेंगे
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 26 Feb 2024 1:58 PM
Arvind Kejriwal News : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सातवें समन के बाद भी ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे. इसकी जानकारी 'आप' की ओर से दी गई है.
Arvind Kejriwal News : दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे. आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया है कि मामला कोर्ट में है और अगली सुनवाई 16 मार्च को है. ईडी को रोजाना समन भेजने की बजाय कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए. पार्टी ने कहा है कि हम I-N-D-I-A गठबंधन नहीं छोड़ेंगे. मोदी सरकार को इस तरह दबाव नहीं बनाना चाहिए. आपको बता दें कि जांच एजेंसी ने केजरीवाल को सातवां समन जारी करके पूछताछ के लिए बुलाया था.
आज पेश होना था केजरीवाल को
आपको बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के मुश्किलें बढ़ चुकीं हैं. पिछले दिनों ईडी ने केजरीवाल को फिर नया समन जारी किया था जिसके बाद भी वे जांच एजेंसी के समक्ष नहीं पहुंचे. आबकारी नीति मामले (Delhi Excise Policy Case) में ईडी ने पूछताछ के लिए केजरीवाल को 26 फरवरी को यानी आज पेश होने को कहा था.
Arvind Kejriwal: ‘कांग्रेस से गठबंधन किया तो गिरफ्तार हो जाएंगे अरविंद केजरीवाल’, AAP नेता आतिशी ने किया दावा
केंद्रीय एजेंसी ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियिम यानी पीएमएलए के प्रावधानों के तहत सातवां समन जारी किया था. दिल्ली के सीएम केजरीवाल की उस दलील को जांच एजेंसी की ओर से खारिज किया है जिसमें उनकी पेशी के लिए नया नोटिस देना गलत होने की बात कही गई है, क्योंकि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है.
ईडी कर सकती है अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी यानी आप के नेता इस बात की संभावना लगातार लगा रहे हैं कि ईडी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है. जांच एजेंसी दबाव में काम कर रही है. पार्टी की ओर से कहा जा चुका है कि बीजेपी नहीं चाहती है कि आप का विपक्षी दलों से गठबंधन हो. यही वजह है कि हमें परेशान किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










