Arvind Kejriwal: 'कांग्रेस से गठबंधन किया तो गिरफ्तार हो जाएंगे अरविंद केजरीवाल', AAP नेता आतिशी ने किया दावा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 23 Feb 2024 4:22 PM
Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने दावा किया कि आप नेताओं को जो धमकी मिल रही है, उसमें सीबीआई नोटिस को लेकर भी चर्चा की जा रही है.
Arvind Kejriwal: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच अबतक सीट बंटवारे को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है. हालांकि खबर है कि बहुत जल्द इसपर फैसला ले लिया जाएगा. इस बीच आप नेता आतिशी ने बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि अगर आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन करती है, तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार कर लिए जाएंगे.
Arvind Kejriwal: आतिशी का दावा, केजरीवाल को लेकर आप नेताओं को मिल रही धमकी
आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने गुरुवार को दावा किया कि यदि पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर समझौता करती है तो अगले तीन से चार दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह दावा किया. उन्होंने दावा किया कि सीबीआई शनिवार या रविवार को केजरीवाल को नोटिस जारी करने वाला है. उन्होंने कहा, जबसे आप और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बात बनने की खबर आ रही है, तब से ही आप के नेताओं को धमकी दी जा रही है. धमकी दी जा रही है कि यदि ‘आप’ ने कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर समझौता किया तो केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.’
Arvind Kejriwal: सीबीआई नोटिस को लेकर भी धमकी दी गई
अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने दावा किया कि आप नेताओं को जो धमकी मिल रही है, उसमें सीबीआई नोटिस को लेकर भी चर्चा की जा रही है. धमकी में बताया जा रहा है कि सीएम केजरीवाल को सीबीआई द्वारा नोटिस जारी किया जाएगा और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Arvind Kejriwal: आतिशी ने यह भी किया दावा
आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी दावा किया कि आप नेताओं को धमकी मिली है कि केजरीवाल को जेल से बाहर रखने का एकमात्र तरीका ‘आप’ द्वारा विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को छोड़ना है.

Arvind Kejriwal: कांग्रेस और आप के बीच सीट शेयरिंग पर जल्द बनेगी बात
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) आगामी लोकसभा चुनाव दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में मिलकर लड़ने की तैयारी में हैं और दोनों दल जल्द ही सीट बंटवारे को लेकर घोषणा कर सकते हैं. सूत्रों के अनुसार AAP दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली और नयी दिल्ली लोकसभा सीट पर उम्मीदवार उतारेगी, जबकि कांग्रेस चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर चुनाव लड़ेगी. मालूम हो दिल्ली में 7 लोकसभा सीट हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में सभी सीट बीजेपी ने जीती थीं.
Also Rea
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










