ePaper

अर्पिता खान ने शेयर की अमिताभ और सलमान के साथ सलीम खान की थ्रोबैक पिक कैप्शन में लिखा...

Updated at : 23 Dec 2020 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
अर्पिता खान ने शेयर की अमिताभ और सलमान के साथ  सलीम खान की थ्रोबैक पिक कैप्शन में लिखा...

सलमान खान(Salman khan)की बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तसवीर शेयर की है, जिसमें सलीम खान (Salim Khan) अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)के साथ नजर आ रहे हैं, वहीं एक तसवीर में सलमान डैडी सलीम खान के साथ बहुत ही प्यारे नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

सलमान खान की बहन अर्पिता खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तसवीर शेयर की है, जिसमें सलीम खान अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ रहे हैं, वहीं एक तसवीर में सलमान डैडी सलीम खान के साथ बहुत ही प्यारे नजर आ रहे हैं.

अर्पिता खान ने अपने पिता सलीम खान की दो तसवीर शेयर की है. एक तसवीर में सलीम खान के साथ सलमान खान स्टाइलिस्ट लुक में नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तसवीर में सलीम खान अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ रहे हैं. दोनों तसवीर ब्लैक एंड व्हाइट है और अर्पिता के लिए प्राइसलेस हैं.

https://www.instagram.com/p/CJGOcCKpemb/?utm_source=ig_embed

अर्पिता खान ने अमिताभ बच्चन और सलीम खान की तसवीर पर कैप्शन डाला है-हैंडसम डैडी. अर्पिता ने हाल ही में सलमान की मूवी अंतिम का फर्स्ट लुक इंस्टा पर शेयर किया था.

Also Read: धौनी ने क्रिकेट जगत में आज ही किया था डेब्यू, कैफ ने फर्स्ट इंप्रेशन पर कही ये बात…

अर्पिता खान को सलमान बहुत प्यार करते हैं, खासकर अपने भांजे को जिसका जन्मदिन 27 दिसंबर को है और सलमान खान उसे खास अंदाज में मनायेंगे. अर्पिता खान की शादी एक्टर आयुष शर्मा से हुई है. इन दोनों की शादी 2013 में हुई थी और आज ये एक बच्चे के माता-पिता हैं. अर्पिता खान सलमान खान की लाडली हैं और परिवार से सबसे छोटी हैं.

सलीम खान ने जावेद अख्तर के साथ अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों का स्क्रीनप्ले लिखा, जिसमें दीवार, शोले और जंजीर जैसी फिल्में शामिल हैं. हालांकि बाद में सलीम और जावेद की जोड़ी टूट गयी.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola