अर्जुन कपूर ने सैफ-तैमूर संग फोटो पोस्ट कर करीना कपूर को चिढ़ाया, दो दिन बाद विश किया बेबो को बर्थडे

करीना कपूर के जन्मदिन के दो दिन बाद एक्टर अर्जुन कपूर ने उन्हें बर्थडे विश किया. अर्जुन ने खास अंदाज में बेबो के लिए पोस्ट लिखा, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने हाल ही में 21 सितंबर को अपना 41वां जन्मदिन मनाया था. बेबो के जन्मदिन पर सेलेब्स से लेकर फैंस हर किसी ने उन्हें सोशल मीडिया पर विश किया. लेकिन अब एक्ट्रेस के बर्थडे के दो दिन बाद बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे है.
अर्जुन कपूर ने करीना कपूर के लिए खास पोस्ट लिखी हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है. अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तसवीर शेयर की हैं, जिसमें वो, सैफ अली खान, करीना कपूर खान और तैमूर अली खान नजर आ रहे है. इसे शेयर कर कैप्शन में वो लिखते है, ‘हैप्पी बर्थडे बेबो, मैं इस फोटो को शेयर करने का सिर्फ एक बहाना चाहता था, जहां मैं, टिम (तैमूर) और नवाब साहब मौजूद हैं, लेकिन जैसा ही हम सभी जानते हैं कि फोकस के बाहर होने के बाद भी तुम हर फ्रेम का हमेशा सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहती हो.’
एक्टर द्वारा शेयर की गई ये तसवीर उनकी फिल्म भूत पुलिस के शूटिंग सेट की है. इस तसवीर के कैप्शन में वो आगे लिखते है, सेट पर और सेट के बाहर वक़्त अच्छा रहे, ख़ासकर तब जबकि हम तुम्हें भी भूत पुलिस के सीक्वल में शामिल कर लें.’ अर्जुन के पोस्ट पर करीना ने कमेंट कर लिखा, ‘ओइइइइ…. ये कैप्शन बहुत सही है, मैं हमेशा तुम लड़कों की चमक चुराती रहूंगी. ढेर सारा प्यार.’
Also Read: Suhana Khan ने कैरी किया इतना महंगा LV हैंडबैग, डीप नेक ड्रेस में बेहद हसीन लगी स्टारकिड
गौरतलब है कि करीना कपूर ने 21 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था. इस दौरान बेबो ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और बेटे जेह की तसवीरें फैंस के साथ शेयर की थी. इसके अलावा सैफ के साथ वो समन्दर किनारे दिखी थी. इस तसवीर में दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आए थे.
भूत फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में सैफ अली खा, अर्जुन कपूर, यामी गौतम, जैकलीन फर्नांडिस और जावेद जाफरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी. फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की गई थी.
Also Read: निया शर्मा को ऑफर हुई थी कंगना रनौत की ‘मणिकर्णिका’? एक्ट्रेस ने इस वजह से ठुकराई थी फिल्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










