मलाइका अरोड़ा के साथ पहली तसवीर पोस्ट करने पर क्या सोचा था अर्जुन कपूर ने? एक्टर ने कही ये बात

अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा कि, मुझे मलाइका और उनके जीवन के फैसलों को स्थान और सम्मान देना था कि क्या वह चीजों को सार्वजनिक करना चाहती हैं या अधिक समय देना चाहती है.
बॉलीवुड के पॉपुलर कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. मलाइका और अर्जुन एक दूसरे के लिए प्यार दिखाने से कभी पीछे नहीं हटते. हर बीतते दिन के साथ उनका रिश्ता और मजबूत होता जा रहा है. एक लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्टर ने मलाइका के साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ा बात कही है.
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था. उनके एज गैप को भी लेकर काफी कुछ कहा गया था. लेकिन दोनों ने सबका सामना किया. हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में अर्जुन से पूछा गया कि जब आपने सोशल मीडिया पर अपनी पहली तसवीर मलाइका अरोड़ा के साथ पोस्ट की और इसे आधिकारिक माना गया था, तो क्या आप दोनों ने इस पर बात की?
‘मुझे मलाइका और उनके जीवन…’
इस पर अर्जुन कपूर ने कहा कि, ‘हमारे रिश्ते के बारे में खुलकर बात करने का फैसला कुछ ऐसा नहीं था जिसकी प्लानिंग की गई थी. ऐसा नहीं है कि हमने इसके बारे में बात की. यह व्यवस्थित रूप से हुआ. मुझे मलाइका और उनके जीवन के फैसलों को स्थान और सम्मान देना था कि क्या वह चीजों को सार्वजनिक करना चाहती हैं या अधिक समय देना चाहती हैं.
‘हमने एक निश्चित पाइंट के बाद…’
आगे एक्टर ने कहा, हमें पता था कि हमें इसे किसी बिंदु पर करना होगा. किसी बिंदु पर, आप बस चीजों को बहने देते है और वही हुआ (हमारे साथ). हमने एक निश्चित पाइंट के बाद चीजों को होने दिया जब हमें लगा कि हम सभी अटकलों और हमारे रास्ते में आने वाली सभी बातचीत का सामना करने के लिए मजबूत हैं, क्योंकि यह अस्थायी होगा. और जो हम एक-दूसरे के लिए महसूस करते हैं, वह दर्शकों और उन लोगों द्वारा देखा जाएगा जो हमारी परवाह करते है.
मलाइका का अर्जुन के लिए प्यार
गौरतलब है कि हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की एक जबरदस्त फोटो शेयर किया था. इस तसवीर में वो काफी स्मार्ट दिखे थे. फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा था, हे हैंडसम. तसवीर में अर्जुन सेल्फी में अपने दाढ़ी वाले लुक को फ्लॉन्ट करते दिखे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




