मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की अफवाह पर अर्जुन कपूर ने फिर से जताई नाराजगी, कहा- निगेटिविटी फैलाना आसान…

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय से रिलेशनशिप में है. दोनों अक्सर साथ में किसी इवेंट या फंक्शन में नजर आते है. एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाह को लेकर एक बार फिर से एक्टर ने बात की है.
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड के लविंग कपल माने जाते हैं. अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे पर प्यार बरसाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते. पिछले साल मलाइका की प्रेग्नेंसी को लेकर उड़ी अफवाहों पर ��क्टर ने कड़ी नाराजगी जताई थी. उन्होंने इस फेक न्यूज पर आपत्ति जताई थी. अब इस पूरे मामले पर एक्टर ने अपनी बात रखी है.
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय से रिलेशनशिप में है. दोनों अक्सर साथ में किसी इवेंट या हैंगआउट करते दिख जाते हैं. प्रेग्नेंसी वाले मामले पर अर्जुन ने बॉलीवुड बबल से बात करते हुए कहा, कि निगेटिविटी फैलाना आसान है क्योंकि यह लोगों का ध्यान आकर्षित करती है. हम अभिनेता हैं, हमारा पर्सनल जीवन हमेशा बहुत निजी नहीं होता है. अर्जुन का मानना है कि सेलेब्रिटीज दर्शकों तक पहुंचने के लिए मीडिया पर भरोसा करते हैं और कहा कि मीडिया को कम से कम एक बार कुछ भी लिखने से पहले जांच कर लेनी चाहिए. आपको कुछ ऐसा नहीं लिखना चाहिए जो जीवन को बदल सकता है.
पिछले साल अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरों को ‘फर्जी गॉसिप’ कहते हुए खारिज कर दिया था. उन्होंने लिखा था, “यह बहुत नीचा स्तर है जिसे आपने आकस्मिक रूप से किया है. असंवेदनशील और बिल्कुल अनैतिक. हम इन नकली झूठे लेखों को अनदेखा कर देते हैं जबकि वे मीडिया में फैल जाते हैं और सच बन जाते हैं. यह पूरी तरह गलत है. हमारे निजी जीवन के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश ना करें.”
Also Read: Upcoming Movies In June 2023: जून में मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल तड़का, रिलीज के लिए तैयार हैं ये धाकड़ फिल्में
अर्जुन कपूर के फिल्मों की बात करें तो वो “इश्कजादे,” “गुंडे,” जैसे फिल्मों में काम कर चुके है. उन्हें आखिरी बार आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बनी कुत्ते में तब्बू, नसीरुद्दीन शाह और कोंकणा सेनशर्मा के साथ देखा गया था. उनके पास भूमि पेडनेकर के साथ द लेडी किलर है और मेरी पत्नी का रीमेक पाइपलाइन में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










